ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ में खेले जा रहे पहले टी-20 मैच में इंग्लैंड के ओपनर्स ने जमकर गदर मचाया। जोस बटलर और एलेक्स हेल्स की जोड़ी ने 12 ओवर में 132 रनों की तूफानी साझेदारी करके ऑस्ट्रेलियाई खेमे में खलबली मचा दी। पाकिस्तान दौरे पर चोट के कारण ना खेलने वाले बटलर ने इस मैच में धमाकेदार वापसी की और कंगारुओं के खिलाफ 32 गेंदों में 68 रन बना दिए।

Advertisement

इन दोनों ने इस साझेदारी के दौरान किसी भी कंगारू गेंदबाज़ को नहीं बख्शा। इन दोनों की इस आतिशी बैटिंग का मज़ा स्टेडियम में मौजूद फैंस ने तो लिया ही साथ ही भारतीय टीम के कुछ खिलाड़ियों ने भी पर्थ स्टेडियम में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई और इन दोनों की बैटिंग का मज़ा लिया।

Advertisement

सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें देखा जा सकता है कि दिनेश कार्तिक, रविचंद्रन अश्विन, हर्षल पटेल और युजवेंद्र चहल ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड का ये मैच देख रहे हैं। बटलर ने आउट होने से पहले अपनी 68 रनों की पारी में 8 चौके और 4 छक्के और उनकी बैटिंग देखकर ऐसा लगा ही नहीं कि वो चोट के बाद वापसी कर रहे थे।

वहीं, एलेक्स हेल्स की बात करना बहुत जरूरी है क्योंकि किसी ने भी नहीं सोचा था कि उन्हें इंग्लैंड की वर्ल्ड कप टीम में अचानक से एंट्री मिल जाएगी लेकिन जब से उन्होंने टीम में वापसी की है उन्होंने दिखाया है कि वो अब टीम से बाहर जाने वाले नहीं हैं। ऐसे में जिस तरह से उन्होंने चौके-छक्के लगाए उसे देखकर ये कहना गलत नहीं होगा कि इस खिलाड़ी और इंग्लैंड को टी-20 वर्ल्ड कप में रोकना किसी भी टीम के लिए आसान नही होगा।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार