ऑस्ट्रेलिया ने बेशक दूसरा एशेज टेस्ट जीत लिया हो लेकिन इस टेस्ट मैच के पांचवें दिन जिस तरह से जॉनी बेयरस्टो को आउट किया गया उसे लेकर विवाद काफी बढ़ रहा है। एलेक्स कैरी ने जिस तरह से जॉनी बेयरस्टो को स्टंप आउट किया उसे लेकर कुछ एक्सपर्ट्स का मानना है कि पैट कमिंस को वो अपील वापस ले लेनी चाहिए थी। यहां तक कि इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने भी कहा है कि अगर वो होते तो वो जरूर अपील वापस ले लेते।

Advertisement

अब इस घटना पर वरिष्ठ भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन का रिएक्शन भी सामने आया है। अश्विन ने जॉनी बेयरस्टो को रन आउट करने के एलेक्स कैरी के फैसले का समर्थन किया है। अश्विन ने जिस पॉइंट को बताया है वो शायद हर किसी को सुनना चाहिए। अश्विन ने कहा है कि बेयरस्टो के पैटर्न को ऑस्ट्रेलिया ने पहले समझा और फिर इस रनआउट को अंज़ाम दिया।

Advertisement

अश्विन ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा, "हमें एक सच्चाई स्पष्ट रूप से समझनी चाहिए। टेस्ट मैच में कीपर कभी भी इतनी दूर से स्टंप्स पर बॉल थ्रो नहीं करता है जब तक कि उसने या उसकी टीम ने बेयरस्टो की तरह गेंद छोड़ने के बाद बल्लेबाज के क्रीज छोड़ने के पैटर्न पर ध्यान नहीं दिया हो। हमें खेल को अनुचित खेल या खेल की भावना की ओर मोड़ने के बजाय व्यक्ति की खेल प्रतिभा की सराहना करनी चाहिए।''

Also Read: Live Scorecard

अश्विन के इस तर्क से ज्यादातर लोग इत्तेफाक रखते हैं और सोशल मीडिया पर उन्हें समर्थन भी मिल रहा है। वहीं, बेयरस्टो के इस तरह से आउट किए जाने को इंग्लिश फैंस बर्दाश्त करने के मूड में नहीं हैं और वो ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को मैदान पर तो छेड़ते दिखे ही लेकिन साथ ही सोशल मीडिया पर भी उनका गुस्सा देखने को मिल रहा है। अगर इस सीरीज की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया अब 2-0 से आगे हो गया है और अब इंग्लैंड को सीरीज जीतने के लिए बाकी बचे तीनों मैच जीतने जरूरी होंगे जबकि ऑस्ट्रेलिया को सिर्फ एक टेस्ट मैच जीतने की दरकार होगी।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार