ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी-20 इंटरनेशनल में न्यूजीलैंड के डेवोन कॉनवे (Devon Conway) ने बेहतरीन अर्धशतक जड़कर इतिहास रच दिया। कॉनवे ने 59 गेंदों में 10 चौकों और 3 छक्कों की मदद से नाबाद 99 रनों की पारी खेली। उनकी इस शानदार पारी के बाद भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने एक मज़ेदार ट्वीट किया है।
Advertisement
अश्विन ने ट्विटर के माध्यम से इस खिलाड़ी की तारीफ की और कहा कि वो सिर्फ चार दिन लेट हो गए। अगर वो ये धमाकेदार पारी चार दिन पहले खेल देते तो उन्हें भी आईपीएल में कोई टीम खरीद सकती थी।
Advertisement
अश्विन ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा, 'डेवोन कॉनवे सिर्फ चार दिन लेट हो गए, पर क्या शानदार पारी।'
Devon Conway is just 4 days late, but what a knock #AUSvNZ
— Ashwin