आईसीसी मेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप क्वालीफायर प्लेऑफ 2026 के लिए राहुल चोपड़ा को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की 15 सदस्यीय टीम कमान सौंपी गई है। यह टूर्नामेंट नेपाल के काठमांडू में 4 से 21 दिसंबर के बीच खेला जाएगा।

इस टूर्नामेंट से उन चार टीमों का फैसला होगा, जो अगले साल होने वाले आईसीसी मेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप क्वालीफायर में आगे बढ़ेंगी। टॉप-4 टीमें वनडे वर्ल्ड कप 2027 के क्वालीफिकेशन प्रोसेस के अगले चरण में अपनी जगह सुनिश्चित करेंगी।

यूएई अपने टूर्नामेंट की शुरुआत 5 दिसंबर को जर्सी के खिलाफ करेगा, जिसके बाद 7 दिसंबर को कनाडा और 10 दिसंबर को मेजबान नेपाल से भिड़ेगा। इसके बाद वे 13 दिसंबर को इटली और 15 दिसंबर को कुवैत के खिलाफ खेलेंगे।

क्वालीफायर में अपनी जगह सुनिश्चित करने के लिए उनके शेष दो मुकाबले युगांडा (18 दिसंबर) और नामीबिया (20 दिसंबर) के खिलाफ हैं। उनके सभी मैच स्थानीय समय के अनुसार, सुबह 9:00 बजे शुरू होंगे।

टूर्नामेंट शुरू होने से पहले, अपनी तैयारियों के तहत यूएई 2 दिसंबर को नेपाल के खिलाफ एक वार्म-अप मैच खेलेगा। मिडिल-ऑर्डर बल्लेबाज चोपड़ा के अलावा, अली खान, अदीब उस्मानी, बासिल हमीद, जुनैद सिद्दीकी, वृतिया अरविंद और अयान खान जैसे अनुभवी खिलाड़ी शामिल हैं।

आईसीसी मेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप क्वालीफायर प्लेऑफ 2026 के लिए यूएई की टीम: राहुल चोपड़ा (कप्तान), अयान खान, अदीब उस्मानी, अक्षदीप नाथ, अली नसीर, ओवैस अली शाह, बासिल हमीद, ध्रुव पराशर, हरप्रीत सिंह भाटिया, खुजैमा बिन तनवीर, जुनैद सिद्दीकी, मुहम्मद रोहिद खान, मुहम्मद शहदाद, तनीष सूरी और वृतिया अरविंद।

सपोर्ट स्टाफ: अमजद इज्जी (मैनेजर), अहमद रजा (हेड कोच), स्टेनली चिओजा (फील्डिंग कोच), अजहरुद्दीन कुरैशी (स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग कोच), ज्ञानेंद्र मल्ला (बैटिंग कंसल्टेंट), मनीष परदेशी (फिजियोथेरेपिस्ट) और मैथ्यू फनेल (वीडियो एनालिस्ट)।

यूएई का शेड्यूल:

5 दिसंबर: यूएई बनाम जर्सी (त्रिभुवन यूनिवर्सिटी क्रिकेट ग्राउंड)

7 दिसंबर: यूएई बनाम कनाडा (अपर मुलपानी क्रिकेट ग्राउंड)

10 दिसंबर: यूएई बनाम नेपाल (त्रिभुवन यूनिवर्सिटी क्रिकेट ग्राउंड)

13 दिसंबर: यूएई बनाम इटली (अपर मुलपानी क्रिकेट ग्राउंड)

15 दिसंबर: यूएई बनाम कुवैत (अपर मुलपानी क्रिकेट ग्राउंड)

18 दिसंबर: यूएई बनाम युगांडा (अपर मुलपानी क्रिकेट ग्राउंड)

20 दिसंबर: यूएई बनाम नामीबिया (त्रिभुवन यूनिवर्सिटी क्रिकेट ग्राउंड)

Also Read: LIVE Cricket Score

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार