भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला वनडे मैच आखिरी ओवर तक जाएगा, ऐसा शायद ही किसी क्रिकेट पंडित या किसी फैन ने सोचा होगा। लेकिन दोनों टीमों ने शानदार खेल दिखाते हुए फैंस का खूब मनोरंजन किया लेकिन आखिरी ओवर में वेस्टइंडीज की टीम 3 रन पीछे रह गई औऱ भारत ने मैच जीत लिया। इस मैच के दौरान दोनों टीमों के ड्रेसिंग रूम में नर्वसनेस देखी जा सकती थी। 

Advertisement

बीसीसीआई ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है जिसमें हेड कोच राहुल द्रविड़ और बाकी खिलाड़ियों को देखा जा सकता है। इस वीडियो राहुल द्रविड़ और ईशान किशन काफी नर्वस दिखते हैं लेकिन जैसे ही मोहम्मद सिराज आखिरी गेंद पर एक रन देते हैं वैसे ही टीम इंडिया के खिलाड़ी खुशी से झूम उठते हैं।

Advertisement

हालांकि, जब 3 गेंदों पर 10 रन चाहिए थे, तब तनाव काफी बढ़ रहा था और ड्रेसिंग रूम में भी ये देखने को मिला। हेड कोच द्रविड़ बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौर के साथ एनिमेटेड चर्चा करते हुए देखे गए। हालांकि, जीतने के बाद ड्रेसिंग रूम में किशन तेज गेंदबाज को बधाई देने के लिए सिराज की ओर दौड़े। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

वहीं, इस मैच की बात की जाए तो भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 308 रन बनाए थे। भारत की तरफ से कप्तान शिखर धवन ने 97 रनों की शानदार पारी खेली और इस पारी के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच का खिताब भी दिया गया। भारत के लिए अच्छी खबर ये रही कि शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर ने भी अर्द्धशतकीय पारियां खेली और टीम के बड़े स्कोर की नींव रखी।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार