एशिया कप 2023 में भारतीय टीम का पहला मुकाबला 2 सितंबर (शनिवार) को अपनी चिर प्रतिद्वंदी टीम पाकिस्तान से होगा। इस महामुकाबले का सभी क्रिकेट फैंस को बेसब्री से इंतजार है, लेकिन इस रोमांचक मैच से पहले भारतीय टीम को एक बड़ा झटका लग चुका है। दरअसल, IND-PAK मुकाबले के लिए टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल उपलब्ध नहीं होंगे। टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने खुद यह कंफर्म कर दिया है।

Advertisement

केएल राहुल का बीता समय बहुत अच्छा नहीं रहा है। राहुल आईपीएल के दौरान चोटिल हुए थे जिसके बाद से वह अब तक मैदान पर नहीं उतरे हैं। यह भारतीय बल्लेबाज काफी हद तक अपनी पुरानी इंजरी से पार पा चुका है, लेकिन अब उन्हें एक ताजा इंजरी हुई है जिस वजह से वह एशिया कप टूर्नामेंट के शुरुआती दो मुकाबलों के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। यही वजह है कप्तान रोहित शर्मा की टेंशन काफी हद तक बढ़ गई है।

Advertisement

बता दें कि केएल राहुल की गैरमौजदूगी में अब इशान किशन विकेटकीपिंग की जिम्मेदारियां संभालते नजर आ सकते हैं। इंडियन स्क्वाड में संजू सैमसन को भी बैकअप विकेटकीपर के तौर  शामिल किया गया है, लेकिन टीम की सेलेक्शन के आधार पर यह साफ है कि इशान प्राथमिकता पर रहेंगे। ऐसे में अब यह देखना काफी दिलचस्प रहेगा कि इंडियन टीम इशान से ओपनिंग करवाती है या उन्हें नंबर 4 या नंबर 5 पर बल्लेबाजी करनी पड़ेगी।

Also Read: Cricket History

भारतीय टीम- रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, केएल राहुल, इशान किशन, हार्दिक पंड्या (उपकप्तान), रविंद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मो. सिराज, प्रसीद कृष्णा

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार