24 दिसंबर। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ ने कहा है कि क्लब क्रिकेट खेलने से उन्होंने काफी कुछ सीखा, जो आगे जाकर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उनके काम आया। द्रविड़ ने बेंगलुरू युनाइटेड क्रिकेट क्लब (बीयूसीसी) की 100वीं वर्षगांठ पर आयोजित कार्यक्रम में यह बात कही। द्रविड़ ने इस मौके पर क्लब क्रिकेट के अपने दिनों को याद किया। 

वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो पर मौजूदा वीडियो में द्रविड़ ने कहा, "10वीं क्लास का लड़का होकर मैं ड्रेसिंग रूम में गया था। उस समय रोजर बिन्नी मेरे कप्तान थे। जब बिन्नी और सैयद किरमानी सर ने 1983 में विश्व कप जीता था, तब में सिर्फ 10 साल का था। तीन-चार साल बाद 1989-90 में मैं इन लोगों के साथ क्लब क्रिकेट खेल रहा था। यह मेरे लिए काफी प्ररेणा वाली बात थी। इससे मेरे क्रिकेट करियर को काफी फायदा हुआ।"

भारत की मौजूदा अंडर-19 और इंडिया-ए टीम के कोच द्रविड़ ने कहा, "इससे भी अहम, मैंने जो क्लब क्रिकेट से सीखा उसके लिए मैं हमेशा आभारी रहूंगा। जो समर्थन मुझे मिला। जो साथ मुझे मेरे करियर में मिला। जो सीख मुझे मिली वह काफी बड़ी थी। मैंने रोजर को क्लब क्रिकेट में बल्लेबाजी करते देखा है। किरमानी सर को क्लब क्रिकेट में प्रतिबद्धता से खेलते देखा है। इन सभी बातों से मैंने काफी कुछ सीखा।"

द्रविड़ ने कहा, "एक युवा खिलाड़ी के तौर पर मेरी कई यादें उस समय और उन लोगों से जुड़ी हैं। मैं हर किसी का नाम नहीं ले सकता क्योंकि काफी सारे लोगों से मैंने काफी कुछ सीखा। क्लब के 100 वर्ष पूर्ण होने पर क्लब के अध्यक्ष के तौर पर यहां मौजूद होना मेरे लिए बेहद सम्मान की बात है।"

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार