फातुल्लाह (बांग्लादेश), 13 जून (आईएएनएस)| भारत और बांग्लादेश की क्रिकेट टीमों के बीच खान साहेब उस्मान अली स्टेडियम में जारी एकमात्र टेस्ट मैच के चौथे दिन शनिवार को भारी बारिश के बीच सिर्फ 30.1 ओवरों का खेल सम्भव हो सका। भोजनकाल से ठीक पहले आई बारिश ने जाने का नाम नहीं लिया और लम्बे इंतजार के बाद आखिरकार दिन के खेल को समाप्त करने की घोषणा की गई। भारत ने अपनी पहली पारी 6 विकेट पर 462 रनों पर घोषित की थी। इस लिहाज से मेजबान टीम अब भी 351 रनों से पीछे है।

अंतिम बार खेल रोके जाने तक बांग्लादेश ने अपनी पहली पारी में तीन विकेट के नुकसान पर 111 रन बना लिए थे। मेजबान टीम ने 30.1 ओलरों का सामना किया। इमरुल कायेस 59 और शाकिब अल हसन शून्य पर नाबाद हैं। कायेस ने 98 गेंदों का सामना कर 10 चौके लगाए हैं।

बांग्लादेश ने पहले सत्र में सलामी बल्लेबाज तमीम इकबाल (19), मोमिनुल हक (30) और कप्तान मुशफिकुर रहीम (2) के विकेट गंवाए। भारत की ओर से रविचंद्रन अश्विन ने दो और हरभजन सिंह ने एक सफलता हासिल की है। अश्विन ने अपनी फिरकी से काफी प्रभावित किया।

अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए मशहूर तमीम का विकेट 27 के कुल योग पर गिरा। इसके बाद कायेस और हक ने दूसरे विकेट के लिए 81 रनों की साझेदारी कर अपनी टीम को मुश्किल से निकालने का काम किया। हक 54 गेंदों का सामना कर चार चौके लगाने का बाद 108 के कुल योग हरभजन की गेंद पर उमेश यादव के हाथों लपके गए। इसके बाद 110 के कुल योग पर अश्विन ने रहीम को आउट कर बांग्लादेश को बड़ा झटका दिया। 

इससे पहले, भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी छह विकेट के नुकसान पर 462 रनों पर घोषित कर दी। मैच के तीसरे दिन शुक्रवार को इसी स्कोर पर खेल रोका गया था। चायकाल के बाद बारिश के कारण एक भी ओवर नहीं फेंका जा सका था।

यह मैच बारिश के कारण बुरी तरह प्रभावित रहा है। पहले दिन जहां सिर्फ 56 ओवर फेंके जा सके थे, वहीं, दूसरे दिन का खेल नहीं हो सका था। तीसरे दिन बारिश ने तीन बार व्यवधान डाला, जिसके कारण तीसरे दिन सिर्फ 47.3 ओवरों का खेल हो सका था।

भारत की ओर से शिखर धवन ने 173 और मुरली विजय ने 150 रनों की पारी खेली थी। इसके अलावा अजिंक्य रहाणे ने 98 रन बनाए। बांग्लादेश की ओर से शाकिब उल हसन ने चार विकेट लिए।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार