कोलकाता, 20 सितम्बर| आस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए पहले एकदिवसीय मैच में शानदार जीत दर्ज करने के बाद भारतीय टीम अपने विजय अभियान को यहां भी जारी रखना चाहेगी। लेकिन, ईडन गार्डन्स स्टेडियम में गुरुवार को खेले जाने वाले इस मैच में बारिश उसकी राह में रुकावट बन सकती है। यहां पिछले कुछ दिनों से हो रही लगातार बारिश दूसरे मैच के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। इसी कारण बुधवार को दोनों टीमों का अभ्यास सत्र भी नहीं हो सका।

Advertisement

हार्दिक पांड्या की गर्लफ्रेंड है बला की खूबसूरत, देखकर दिल धड़क जाएगा आपका

मौसम विभाग ने भारी बारिश की संभावना भी जताई है। ऐसे में एक बार फिर चेन्नई में खेले गए पहले मैच की तरह कम ओवरों का मुकाबला देखने को मिल सकता है। चेन्नई में खेले गए पहले मैच में भारत ने अपनी पारी के पूरे 50 ओवर खेले थे लेकिन आस्ट्रेलियाई पारी शुरू होने से पहले ही बारिश आ गई थी और काफी देर मैच को रोकना पड़ा था। इसी कारण मैच को 21 ओवरों का कर दिया गया था जिसमें भारत ने आस्ट्रेलिया को 26 रनों से मात दी थी। ईस्ट जोन के पिच क्यूरेटर आशीष भौमिक ने कहा, "हमें मैदान तैयार करने के लिए कम से कम दो घंटे धूप की जरूरत है। हमारे पास सभी साधन मौजूद हैं।"

 
Advertisement

अगर विकेट को ज्यादा समय तक कवर के अंदर रखा जाता है और उसे धूप नहीं मिलती है तो यह तेज गेंदबाजों को शुरूआत में मदद कर सकती है। ऐसे में मेहमान टीम को फायदा हो सकता है। उनके पास नाथन क्लटर नाइल हैं जिन्होंने पहले मैच में शुरुआत में ही तीन विकेट लेकर भारत को बैकफुट पर धकेल दिया था। इन तीन विकटों में भारतीय कप्तान विराट कोहली का विकेट भी शामिल था।  नाइल के होने का मेहमान टीम को एक और फायदा है। नाइल इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से खेलते हैं और ईडन गार्डन्स की विकेट से अच्छी तरह वाकिफ हैं।  हार्दिक पांड्या की गर्लफ्रेंड है बला की खूबसूरत, देखकर दिल धड़क जाएगा आपका

इस मैच में एक बार फिर सभी की निगाहें लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल और चाइनामैन कुलदीप यादव पर रहेंगी। इस जोड़ी ने पहले मैच में मिलकर आस्ट्रेलिया के पांच बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई थी। एक बार फिर आस्ट्रेलिया के लिए यह जोड़ी खतरा बन सकती है।  आस्ट्रेलिया के ऐरॉन फिंच इस मैच में भी मैदान पर नहीं उतरेंगे। वह पिंडली में चोट की समस्या से जूझ रहे हैं। उनकी जगह हिल्टन कार्टराइट, डेविड वार्नर के साथ पारी की शुरूआत करने उतर सकते हैं। 

 

भारतीय टीम में किसी बदलाव की संभावना कम है। अजिंक्य रहाणे की जगह विराट कोहली अपनी आईपीएल टीम के खिलाड़ी लोकेश राहुल को रोहित के साथ पारी की शुरूआत करने के लिए उतार सकते हैं। वहीं, रोहित का ईडन गार्डन्स स्टेडियम से प्यार किसी से छुपा नहीं है। उन्होंने इसी मैदान पर 2014 में श्रीलंका के खिलाफ 264 रनों की तूफानी पारी खेली थी। 'आस्ट्रेलिया का इस मैदान पर रिकार्ड शत प्रतिशत है। यह वही मैदान है जहां आस्ट्रेलिया ने 1987 में अपना पहला विश्व कप उठाया था। उसने आखिरी बार इस मैदान पर भारत के खिलाफ 2003 में वनडे मैच खेला था जहां वह 37 रनों से जीता था। हार्दिक पांड्या की गर्लफ्रेंड है बला की खूबसूरत, देखकर दिल धड़क जाएगा आपका

भारतीय टीम
विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, लोकेश राहुल, मनीष पांडे, केदार जाधव, अजिंक्य रहाणे, महेंद्र सिंह धौनी (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, उमेश यादव और मोहम्मद शमी।

आस्ट्रेलिया टीम : 
स्टीव स्मिथ (कप्तान), डेविड वार्नर, एशटन अगर, हिल्टन कार्टराइट, नाथन कल्टर नाइल, पैट कमिंस, जेम्स फॉल्कनर, एरॉन फिंच, जोश हेजेलवुड, ट्रैविस हेड, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर) और एडम जाम्पा।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार