साउथ अफ्रीका के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी एल्बी मोर्कल को लगता है कि सुरेश रैना की गैरमौजूदगी आने वाले आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स टीम में एक बड़ा शून्य पैदा कर देगी और टीम को संतुलन बनाने के लिए बल्लेबाजी में कई बदलाव करने पड़ेंगे।कोविड-19 के कारण इस बार का आईपीएल यूएई में खेला जा रहा है और सीजन के पहले मैच में चेन्नई का सामना मुंबई इंडियंस से होगा।

Advertisement

रैना ने चेन्नई के लिए कुल 193 मैच खेले हैं और 5000 रन बनाए हैं। उन्होंने पिछले महीने निजी कारणों का हवाला देते हुए टूर्नामेंट से नाम वापस ले लिया था।

Advertisement

मोर्कल ने आईएएनएस से विशेष बातचीत में कहा, "रैना उनके लिए रन मशीन रहे हैं और बेहतरीन फील्डर भी। इसलिए उनकी गैरमौजूदगी एक बड़ा शून्य पैदा कर देगी। उनकी भरपाई करने के लिए चेन्नई को कुछ बदलाव करने पडेंगे और सही संतुलन बनाना पड़ेगा।"

इस बार आईपीएल में सबसे ज्यादा ध्यान महेंद्र सिंह धोनी पर होगा क्योंकि वो पिछले साल इंग्लैंड में खेले गए विश्व कप के बाद से पहली बार मैदान पर उतर रहे हैं। उन्होंने 15 अगस्त को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया है।

मोर्कल ने चेन्नई के साथ ही आईपीएल खेला है और जीता भी है। उन्होंने धोनी की तारीफ करते हुए कहा, "मैंने चेन्नई में अपने समय का सबसे ज्यादा लुत्फ उठाया। हमारे छह साल काफी सफल रहे, लेकिन उसके अलावा वो ग्रुप काफी अच्छा है। हमारी सफलता का अहम कारण धोनी थे। वह उदहारण पेश कर टीम की कप्तानी कर रहे हैं।"

उन्होंने कहा, "वो जो भी करते हैं उसमें वो काफी योग्य हैं, लेकिन उनके अंदर भारी दबाव में भी शांत रहने की आदत है।"

Advertisement

साउथ अफ्रीका क्रिकेट को लेकर मोर्कल ने कहा कि टेस्ट क्रिकेट में डीन एल्गर को टीम की कप्तानी करनी चाहिए जबकि सीमित ओवरों में क्विंटन डी कॉक को कप्तानी करते रहने चाहिए।

उन्होंने कहा, "साउथ अफ्रीका में ज्यादा अनुभवी लीडर नहीं हैं। एडिन मार्कराम को भविष्य के तौर पर देखा जा सकता है, लेकिन उन्हें अपने खेल में स्थिरता लाने की जरूरत है। मैं एल्गर के साथ जाऊंगा।" 
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार