भारत और आयरलैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टी20 मुकाबले में आयरलैंड के भारतीय मूल के तेज गेंदबाज जय मूंद्रा ने एक बार फिर अपनी गेंदबाजी से सबको प्रभावित किया। भारतीय टीम को उन्होंने पहले ही ओवर में संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा को आउट कर दो बड़े झटके दिए। 

Advertisement

आयरलैंड और भारत के बीच दो मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला रविवार (28 जून) को बेलफास्ट के सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में आयरलैंड के भारतीय मूल के 29 साल के युवा तेज गेंदबाज जय मूंद्रा ने एक बार फिर अपनी शानदार गेंदबाजी से फिर सुर्खियां बटोर ली हैं।

Advertisement

155 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को अच्छी शुरुआत की उम्मीद थी, लेकिन जय मूंद्रा ने पहले ही ओवर में भारत की योजनाओं पर पानी फेर दिया। अपना सिर्फ दूसरा अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेल रहे बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने पहले ओवर में ही भारत के दोनों सलामी बल्लेबाजों को पवेलियन भेजकर सनसनी मचा दी।

ओवर की पहली ही गेंद पर जय मूंद्रा ने संजू सैमसन को एलबीडब्ल्यू आउट कर भारत को बड़ा झटका दिया। उन्होंने गुड लेंथ पर अंदर आती गेंद फेंकी, जिस पर संजू ने लेग साइड की तरफ खेलने का प्रयास किया, लेकिन वह पूरी तरह चूक गए। गेंद सीधे उनके फ्रंट पैड पर जाकर लगी और अंपायर ने तुरंत उंगली उठा दी। संजू ने रिव्यू जरूर लिया, लेकिन यहां भी फैसला उनके हक में नहीं गया और गोल्डन डक पर पवेलियन लौटना पड़ा।

ओवर की चौथी गेंद पर उन्होंने अभिषेक शर्मा को भी बिना खाता खोले आउट कर दिया। ऑफ स्टंप के बाहर लेंथ गेंद पर अभिषेक ने जोरदार शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद ठिक से बल्ले पर नहीं आई और  हवा में चली गई। शॉर्ट थर्ड मैन पर खड़े हॉलार्ड ने गेंद पर शानदार नजर बनाए रखी और पीछे की तरफ झुकते हुए बेहतरीन कैच लपक लिया। इस तरह भारत ने पहले ही ओवर में अपने दोनों ओपनर गंवा दिए।

इतना हीं नहीं इसके बाद जय मूंद्रा ने अपने अगले और पारी के तीसरे ओवर में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर का विकेट भी हासिल कर लिया। अय्यर के आउट होते ही भारत ने सिर्फ 2.4 ओवर में सिर्फ 19 रन पर 3 विकेट गंवा दिए।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

मैच की बात करें तो आयरलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 154 रन बनाए। टीम के लिए हैरी टेक्टर ने 47 गेंदों में 53 रन की अर्धशतकीय पारी खेली, जबकि बेंजामिन कैलिट्ज़ ने भी 23 गेंदों में 37 रन की उपयोगी पारी खेली।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार