राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) आईपीएल 2021 (IPL 2021) के ऑक्शन से पहले अपने कप्तान और प्रमुख बल्लेबाज स्टीव स्मिथ (Steve Smith) को रिलीज कर सकती है। ईएसपीनक्रिकइनफो राजस्थान की टीम रिटेन किए गए खिलाड़ियों की फाइनल लिस्ट भेजने से पहले स्मिथ को बाहर करने पर फाइनल फैसला ले सकती है। बता दें कि रिटने खिलाड़ियों की लिस्ट सौंपने की डेडलाइन 20 जनवरी है।

Advertisement

माना जा रहा है कि आईपीएल 2020 में उनकी फॉर्म उन्हें टीम से रिलीज करने का प्रमुख कारण है। राजस्थान की टीम इस सीजन में सबसे नीचे आठवें नंबर पर रही।  फेंचाइजी द्वारा की गई समीक्षा में एक कप्तान और बल्लेबाज के रूप में स्मिथ का प्रभाव कमजोर रहा।

Advertisement

स्मिथ ने आईपीएल 2020 में खेले गए 14 लीग मैच में 131 की स्ट्राइक रेट से 311 रन बनाए थे, जिसमें तीन अर्धशतक शामिल थे।

राजस्थान रॉयल्स की टीम ने 2008 में आईपीएल के पहले सीजन में जीत हासिल की था। इसके बाद रादस्थान 2013, 2015 और 2018 में प्लेऑफ में पहुंची। स्मिथ के प्रभाव में कमी पूरे आईपीएल 2020 में चर्चा का विषय रही क्योंकि उन्होंने अपने बल्लेबाजी पोजिशन में कई बार बदलाव किया। उन्होंने बतौर ओपनर शुरूआत की और फिर मिडल ऑर्डर में बल्लेबाजी करने लगे।

 

राजस्थान ने आईपीएल 2018 ऑक्शन से पहले 12.5 करोड़ रुपये खर्च कर स्मिथ को रिटेन किया था। हालांकि आईपीएल से ठीक पहले साउथ अफ्रीका के खिलाफ बॉल टेम्परिंग स्कैंडल में फंसने के चलते उन्होंने राजस्थान की टीम की कप्तानी छोड़ दी थी। उनकी गैरमौजूदगी में 2018 में अंजिक्य रहाणे ने कप्तानी की और राजस्थान ने प्लेऑफ का सफर तय किया।

Advertisement

अगर राजस्थान रॉयल्स की टीम स्मिथ को रिलीज करती है तो उनकी जगह भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को नया कप्तान बनाया जा सकता है। सैमसन फिलहाल सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में केरल की टीम की कप्तानी कर रहे हैं। सैमसन हाल ही में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारत की लिमिटेड ओवर टीम का हिस्सा थे। राजस्थान ने उन्हें 2018 के ऑक्शन में 8 करोड़ में खरादी था। आईपीएल 2020 में शानदार प्रदर्शन के चलते उन्हें ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जगह मिली। उन्होंने राजस्थान के लिए सबसे ज्यादा 375 रन बनाए थे,जिसमें तीन अर्धशतक शामिल थे।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार