आईपीएल 2021 में राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन बेशक निराशाजनक रहा हो लेकिन इस टीम के खिलाड़ी अपने फैंस को मैदान के बाहर भी खुश रखना जानते हैं। अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें जोस बटलर अपनी बेटी के साथ डांस करते हुए नजर आ रहे हैं।

Advertisement

राजस्थान रॉयल्स ने सोमवार को बटलर की बेटी जॉर्जिया और राजस्थान के फील्डिंग कोच दिशांत याग्निक के साथ “गंगनम स्टाइल” में नाचते हुए एक वीडियो शेयर किया जिसमें विकेटकीपर-बल्लेबाज जोस बटलर भी डांस करते हुए नजर आ रहे हैं।

Advertisement

बटलर की बेटी जॉर्जिया हाल ही में दो साल की हो गई हैं और इसी खुशी में रॉयल्स ने जश्न मनाने के लिए एक शानदार पार्टी रखी। इस दौरान राजस्थान के ट्विटर अकाउंट ने कई मज़ेदार वीडियो क्लिप साझा किए थे, जिसमें ये वीडियो भी शामिल था।

वहीं, अगर आईपीएल 2021 की बात करें, तो कोरोनावायरस के चलते इस लीग को बीच में ही स्थगित करना पड़ा है और अब ये देखना दिलचस्प होगा कि ये बाकी बचे मैच बीसीसीआई किस दौरान पूरे करवाने के बारे में सोचता है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार