राजस्थान रॉयल्स के ऑलराउंडर राहुत तेवतिया ने सगाई कर ली है। तेवतिया ने रिद्धि से सगाई करने के साथ ही अपने जीवन में नए अध्याय की शुरुआत कर दी है। यह समारोह 3 फरवरी को हुआ और इसमें कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाड़ी नितीश राणा ने भी शिरकत की थी। तेवतिया के सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

Advertisement

राहुत तेवतिया सगाई की पोशाक में काफी जंच भी रहे हैं। मालूम हो कि युजवेंद्र चहल, वरुण चक्रवर्ती, हार्दिक पांड्या और जयदेव उनादकट ने भी हाल ही में शादी की है। फिलहाल तेवतिया की शादी की तारीख के बारे में अभी तक पता नहीं चल पाया है लेकिन खबरों की मानें तो तेवतिया इस साल के अंत तक शादी के बंधन में बंध सकते हैं। 

Advertisement

राजस्थान रॉयल्स ने किया है रिटेन: ऑलराउंडर राहुल तेवतिया को राजस्थान रॉयल्स फ्रेंचाइजी ने आईपीएल के 2021 सीजन के लिए रिटेन करने का फैसला किया है। आईपीएल 2021 में वह एक बार फिर से राजस्थान के लिए जलवे दिखाते हुए नजर आएंगे। आईपीएल 2021 के लिए नीलामी 18 फरवरी को होनी है।

बता दें कि बाएं हाथ के इस खिलाड़ी ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 2020 सीजन में शारजाह के मैदान पर तूफानी पारी खेलते हुए अपना नाम बनाया था। तेवतिया ने पंजाब के गेंदबाज शेल्डन कॉटरेल को लगातार पांच छक्के मारे और किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ 224 रन का पीछा करते हुए टीम को जीत दिलाई थी।

Advertisement

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार