IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) की पत्नी धनश्री वर्मा (Dhanashree Verma) सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। धनश्री वर्मा अपने डासिंग स्किल के लिए काफी जानी जाती हैं और आए दिन इंस्टाग्राम पर अपने डांस से जुड़ा वीडियो शेयर करके फैंस को एंटरटेन भी करती हैं। इस बीच धनश्री वर्मा ने इंस्टाग्राम पर डांस करते हुए एक वीडियो शेयर किया जिसके बाद वो ट्रोल हो रही हैं।

Advertisement

एक यूजर ने युजवेंद्र चहल की पत्नी धनश्री वर्मा को ट्रोल करते हुए लिखा, 'राजस्थान रॉयल्स की नई चीयरलीडर।'दूसरे यूजर ने लिखा, 'राजस्थान रॉयल्स बरबाद।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'चहल भाई को बोलना पड़ेगा कि आखिरकार ये मैडम कर क्या रही हैं।' धनश्री वर्मा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

Advertisement

अब तक इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर ही 2 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। युजवेंद्र चहल से शादी करने से पहले ही धनश्री वर्मा सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा फेमस हैं। धनश्री वर्मा मशहूर कोरियोग्राफर और यूट्यूबर हैं। यूट्यूब पर धनश्री वर्मा के वीडियो को लाखों लोग पसंद करते हैं।

युजवेंद्र चहल भी धनश्री वर्मा से डांस सीखते थे। इस दौरान उनकी मुलाकात प्यार में बदली थी और दोनों ने शादी करने का फैसला किया था। बता दें कि आईपीएल  2021 में युजवेंद्र चहल राजस्थान रॉयल्स टीम की तरफ से खेलते आएंगे। इससे पहले चहल विराट कोहली की टीम RCB का हिस्सा थे। चहल आईपीएल के इतिहास के सबसे कामयाब गेंदबाजों में से एक हैं।

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार