जयुपर, 11 अप्रैल (CRICKETNMORE)| राजस्थान रॉयल्स आज इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण के मुकाबले में यहां सवाईमान सिंह स्टेडियम में मौजूदा चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स से भिड़ेगी।पिछले मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स के हाथों के हार झेलने के बाद राजस्थान की टीम महेंद्र सिह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई के खिलाफ वापसी करना चाहेगी। 

Advertisement

चेन्नई के खिलाफ वापसी करने के लिए राजस्थान को एड़ी-चोटी का जोर लगाना होगा क्योंकि चेन्नई ने अपने पिछले मुकाबले में घर में कोलकाता को सात विकेट से शिकस्त दी है। 

Advertisement

चेन्नई ने लीग में अब तक छह मैचों में पांच मे जीत दर्ज की है जबकि एक में ही उसे हार मिली है। टीम 10 अंकों के साथ तालिका में शीर्ष पर है। 

टीम के गेंदबाज इस समय शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं और उन्होंने अपने पिछले मुकाबले में कोलकाता को 108 रन पर ही रोक दिया था। तेज गेंदबाज दीपक चहर के साथ अनुभवी हरभजन सिंह और इमरान ताहिर भी बेहतरीन गेंदबाजी कर रहे हैं। 

बल्लेबाजी में अंबाती रायडु फॉर्म में लौटना चाहेंगे। रायडु को छोड़कर फॉफ डु प्लेसिस, शेन वाटसन शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। डेथ ओवरों में धोनी की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी टीम के जड़ी बूटी का काम कर रही है। 

दूसरी तरफ, राजस्थान की बल्लेबाजी ज्यादातर जोस बटलर और अजिंक्य रहाणे पर टिकी हुई है। युवा बल्लेबाज संजू सैमसन ने एक मैच में जरूर शतक लगाया था, लेकिन उसके बाद से वह अपने उस प्रदर्शन को दोहरा नहीं पा रहे हैं। 

Advertisement

इसके अलावा स्टीव स्मिथ और बेन स्टोक्स को भी चेन्नई के खिलाफ अच्छे प्रदर्शन करने की जरुरत है। 

राजस्थान ने पांच मैचो में केवल एक जीते हैं जबकि चार हारे हैं। टीम दो अंकों के साथ सातवें नंबर पर है।

संभावित प्लेइंग इलेवन

Advertisement

राजस्थान रॉयल्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), स्टीवन स्मिथ, राहुल त्रिपाठी, बेन स्टोक्स, प्रशांत चोपड़ा, कृष्णप्पा गौथम / महिपाल लोमरोर, श्रेयस गोपाल, जोफले आर्चर, सुधेसन मिधुन, धवल कुलकर्णी

चेन्नई सुपर किंग्स: शेन वॉटसन, फाफ डु प्लेसिस, सुरेश रैना, अंबाती रायडू, एमएस धोनी (कप्तान & विकेटकीपर), केदार जाधव, रवींद्र जडेजा, स्कॉट कुगलेइजन, दीपका चाहर, हरभजन सिंह, इमरान ताहिर
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार