इंडियन क्रिकेट में वर्तमान समय में विराट कोहली को सबसे बड़ा खिलाड़ी कहा जाता है। विराट कोहली और रोहित शर्मा, ये दोनों ही खिलाड़ी भारतीय टीम की पहचान बन चुके हैं। दुनियाभर के कई युवा खिलाड़ी विराट और रोहित को फॉलो करते हैं और उनके जैसा बनने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन इसी बीच वेंकटेश अय्यर ने अपने पंसदीदा खिलाड़ी का नाम बताया है। वेंकटेश का मानना है कि इस समय इंडिया में उनके अनुसार सबसे बेहतर बल्लेबाज़ रजत पाटीदार और शुभमन गिल है।

Advertisement

अय्यर ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में रजत पाटीदार को अपना पंसदीदा खिलाड़ी कहा। वह बोले, 'इंडिया में मेरा सबसे पंसदीदा खिलाड़ी इस समय रजत पाटीदार और शुभमन गिल है। मुझे रजत पाटीदार सबसे खुबसूरत बल्लेबाज़ लगता है। उसकी बल्लेबाज़ी देखकर किसी को भी उसकी बैटिंग से प्यार हो जाएगा। वो बहुत हार्ड वर्क भी करता है, मैंने किसी भी दूसरे खिलाड़ी की इतनी सराहना नहीं की है जितनी मैंने रजत पाटीदार की है।'

Advertisement

वेंकटेश अय्यर ने आगे कहा, 'क्रिकेट में तीन फॉर्मट होते हैं टी20, टेस्ट और वनडे। इन तीनों के बीच एडजस्ट करना काफी मुश्किल होता है, लेकिन रजत एक ऐसा खिलाड़ी है जो यह काफी आसानी से और जल्दी कर लेता है। हमे लगता है कि अगर रजत पाटीदार किसी गेंद पर आउट हुआ है तो वो पक्का अच्छा बॉल ही होगा। उनकी जो खासियात है उसे पिछले साल सभी ने आईपीएल में देखा। उसे इस साल इंजरी हो गई, वरना वो इस साल भी शानदार प्रदर्शन करता।'

Also Read: Live Scorecard

बता दें कि रजत पाटीदार आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम का हिस्सा हैं। साल 2022 में रजत ने आरसीबी के लिए 8 मुकाबले खेले थे जिसके दौरान उनके बैट से 55.50 की औसत और 152.75 की स्ट्राइक रेट से कुल 333 रन निकले थे। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में भी रजत के नाम 52 मैचों में 3795 रन दर्ज हैं।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार