भारतीय टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंच चुकी है और अब विराट कोहली की टीम का सामना केन विलियमसन की कप्तानी वाली न्यूज़ीलैंड से होने वाला है। हालांकि, इसी बीच पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज़ रमीज़ राजा ने वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फॉर्मैट को लेकर सवाल उठा दिए हैं।

Advertisement

पाकिस्तान के इस पूर्व क्रिकेटर ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के मौजूदा प्वाइंट्स सिस्टम को लेकर सवाल उठाए हैं। रमीज़ का कहना है कि भारत और पाकिस्तान की टेस्ट सीरीज कराए बिना इस प्रतियोगिता के कराए जाने का कोई मतलब नहीं है।

Advertisement

रमीज़ ने अपने युट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा, “वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का मौजूदा प्रारूप एकतरफा और लम्बा हो गया है और भारत और पाकिस्तान की सीरीज के बिना इस चैंपियनशिप का कोई मतलब नहीं है। टीमों ने समान संख्या में मैच नहीं खेले और यहां तक कि प्वाइंट्स सिस्टम भी अजीब था। इसके लिए अलग से 3 महीने की विंडो होनी चाहिए थी और सभी को एक दूसरे के खिलाफ खेलना चाहिए था।”

आगे बोलते हुए मशहूर कमेंटेटर ने कहा, “अगली बार जब डब्ल्यूटीसी आयोजित हो तो, उस समय कोई भी क्रिकेट आयोजित नहीं किया जाना चाहिए, यदि आप टेस्ट क्रिकेट को बढ़ावा देना चाहते हैं और इसको लोकप्रिय बनाना चाहते हैं और इस प्रारूप के प्रायोजकों को भी आकर्षित करना चाहते हैं, तो प्रायोजक (Sponser) तभी आएगा जब आप प्रायोजकों को अपना पैसा कहीं और नहीं लगाने का कोई अन्य विकल्प नहीं देंगे।''

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार