29 सितंबर, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। भारतीय क्रिकेट फैन्स के लिए एक बड़ी खबर आई है। भारत के महान दिग्गज युवराज सिंह और टर्बनेटर हरभजन सिंह एक बार फिर क्रिकेट के मैदान पर वापसी करने वाले हैं। हरभजन सिंह और युवराज सिंह इस रणजी ट्रॉफी में पंजाब की टीम के लिए खेलते हुए नजर आएगें।

Advertisement

हिन्दुस्तान टाइम्स के खबर के अनुसार रणजी सीजन 2017-18 में हरभजन सिंह पंजाब टीम की कप्तानी करते हुए दिखाई दे सकते हैं तो वहीं युवराज सिंह के उपकप्तान बनेनें के असार नजर आ रहे हैं।

आपको बता दें कि दोनों दिग्गज को लिए यह रणजी सीजन खुद को साबित करने का आखिरी मौका हो सकता है। यदि दोनों महान दिग्गज को इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी करनी है तो रणजी ट्रॉफी में बेहतरीन परफॉर्मेंस कर चयनकर्ताओं के दिलों में आस जगानी होगी। हार्दिक पांड्या की यह गर्लफ्रेंड है बला की खूबसूरत, जरूर देखें

आपको बता दें कि युवराज सिंह के बारे में कहा जा रहा है कि उनकी फिटनेस अच्छी नहीं है जिसके कारण वो इंटरनेशनल क्रिकेट में जगह बनानें में असफल रहे हैं। ऐसे में युवी दिन रात फिटनेस को लेकर मेहनत कर रहे हैं। 

 

Conceive It, Believe it, Achieve It .... Get up and do it again ! #Youwecan #Doitagain #drillingsession

A post shared by Yuvraj Singh (@yuvisofficial) on

हालांकि अभी तक पंजाब की टीम की घोषणा नहीं हुई है लेकिन उम्मीद की जा रही है कि पंजाब की टीम में दोनों दिग्गज शामिल होगें। यहां तक कि युवराज सिंह पंजाब के कोच अजय रात्रा के साथ अभी से ट्रेनिंग सेशन में शामिल हो रहे हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार