आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन में लखनऊ सुपरजाएंट्स ने मनीष पांडे को अपनी टीम में शामिल किया है। ऑक्शन में 4.60 करोड़ लूटने के बाद कर्नाटक के कप्तान मनीष पांडे ने रणजी ट्रॉफी का धमाकेदार आगाज़ किया है। पांडे ने साल 2022 सीज़न में कर्नाटक के पहले ही रणजी ट्रॉफी मैच में अपनी बल्लेबाज़ी से कोहराम मचा दिया।

Advertisement

पांडे ने रेलवे के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की और महज 83 गेंदों पर ही शतक पूरा कर दिया। चेन्नई के आईजी गुरुनानक कॉलेज ग्राउंड में कर्नाटक के कप्तान ने आतिशी बल्लेबाज़ी करते हुए मैदान के चारों और शॉट खेले और अपनी आतिशी पारी में 11 चौकों और 10 छक्के लगा दिए।

Advertisement

अक्सर धीमी बल्लेबाज़ी के लिए ट्रोल किए जाने वाले पांडे ने आईपीएल वाले अंदाज़ में बल्लेबाज़ी करते हुए सभी को हैरान कर दिया। कर्नाटक की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी और ओपनर मयंक अग्रवाल 16 और देवदत पडिक्कल 21 रन बनाकर अपना विकेट गंवा बैठे थे लेकिन इसके बाद मनीष पांडे नाम का ऐसा तूफान आया जो रेलवे के गेंदबाज़ों को अपने साथ उड़ा ले गया। 

अपनी तूफानी पारी के दौरान मनीष पांडे ने अपना अर्धशतक सिर्फ 46 गेंदों में पूरा कर लिया। आउट होने से पहले पांडे ने 121 गेंदों में 156 रन बनाए और इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट भी 121 का रहा। पांडे की इस पारी से अगर कोई सबसे ज्यादा खुश होगा तो वो लखनऊ की टीम होगी, ऐसे में अब मनीष पांडे से आगामी आईपीएल सीज़न में उम्मीदें और भी बढ़ने वाली हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार