वडोदरा, 6 अक्टूबर | रणजी ट्रॉफी के पिछले सत्र में सेमीफाइनल तक का सफर तय करने वाली असम के लिए इस सत्र का पहला दिन निराशाजनक रहा। यहां रिलायंस स्टेडियम में जारी रणजी ट्रॉफी के अपने पहले मैच के पहले दिन गुरुवार का खेल खत्म होने तक असम ने दिल्ली के खिलाफ छह विकेट के नुकसान पर 132 रन बना लिए हैं।
Advertisement
पहले दिन स्टम्प्स तक असम के बल्लेबाज तरजिंदर सिंह 31 और स्वरूपम पुरकायस्थ आठ रनों पर नाबाद हैं।