नागपुर, 25 दिसम्बर | पंजाब ने यहां विदर्भ क्रिकेट अकादमी ग्राउंड पर खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी के ग्रुप-ए के मैच में मौजूदा विजेता और मेजबान विदर्भ को मैच के पहले दिन बुधवार को खराब स्थिति में डाल दिया। विदर्भ ने दिन का खेल खत्म होने तक छह विकेट के नुकसान पर 196 रन बना लिए हैं। पहले दिन सिर्फ 67 ओवरों का खेल हो सका।

Advertisement

विदर्भ को किसी तरह गणेश सतीश ने संभाल रखा है। वह 88 रन बनाकर नाबाद हैं। उनके साथ आदित्य सरवाटे आठ रन बनाकर खेल रहे हैं।

Advertisement

कप्तान फैज फजल और अक्षय वघारे ने 34-34 रनों का योगदान दिया। बाकी के बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छु पाए। अक्षय कोल्हार (0), वसीम जाफर (4), मोहित काले (1) अक्षय वाडकर (8) जल्दी-जल्दी आउट हो गए।

सतीश ने हालांकि एक छोर पकड़े रखा। उन्होंने अभी तक 169 गेंदों का सामना किया है और 12 चौके मारे हैं। पंजाब के लिए बलजीत सिंह ने तीन, संदीप शर्मा ने दो और अर्शदीप सिंह ने एक विकेट लिया।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार