वडोदरा, 15 फरवरी | सौराष्ट्र क्रिकेट टीम ने रिलायंस स्टेडियम में खेले गए रणजी ट्रॉफी के पहले सेमीफाइनल मैच में सोमवार को असम को 10 विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। असम ने अपनी पहली पारी में 234 रन बनाए थे। सौराष्ट्र ने अपनी पहली पारी में 353 रन बनाकर 119 रनों की बढ़त ले ली थी। तीसरे दिन असम ने अपनी दूसरी पारी में 139 रन बनाकर सौराष्ट्र को 21 रनों का लक्ष्य दिया जिसे सौराष्ट्र ने बिना विकेट खोए हासिल कर लिया।

Advertisement

मैच में 11 विकेट लेने वाले जयदेव उनादकट को मैन ऑफ द मैच चुना गया। अपनी दूसरी पारी में असम, सौराष्ट्र के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और एक-एक कर उसके बल्लेबाज आउट होते चले गए। सैयद मोहम्मद ने सबसे ज्यादा 39 रन बनाए। उनके अलावा कोई और बल्लेबाज टिक कर नहीं खेल सका।

असम का पहला विकेट 20 रन के कुल स्कोर पर गिरा। पल्लव कुमार दास (10) को उनादकट ने पवेलियन भेजा। 29 रन के कुल स्कोर पर दूसरे सलामी बल्लेबाज राहुल हजारिका (19) भी पेवलियन लौट चुके थे। यहां से विकेट गिरने का सिलसिला शुरू हुआ तो रूका नहीं और पूरी टीम 139 रनों पर ही आउट हो गई।

सौराष्ट्र की तरफ से दूसरी पारी में उनादकट ने पांच विकेट लिए हार्दिक राठौड़ ने तीन विकेट लिए। दीपक पुनिया और धर्मेन्द्रदिराशि जडेजा को एक-एक विकेट मिला। छोटे से लक्ष्य का पीछा करने उतरी सौराष्ट्र की टीम ने अपने सलामी बल्लेबाज सागर जोगीयानी (नाबाद 23) और अवि बारोट (नाबाद 1) के बिना आउट हुए लक्ष्य हासिल कर लिया। फाइनल में सौराष्ट्र का सामना मुंबई और महाराष्ट्र के बीच खेले जा रहे दूसरे सेमीफाइनल की विजेता टीम से होगा।

Advertisement

एजेंसी

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार