कटक, 15 फरवरी | मुंबई क्रिकेट टीम ने डीआरआईईएमएस मैदान पर खेले जा रहे दूसरे समीफाइनल मैच के तीसरे दिन सोमवार को मध्यप्रदेश के खिलाफ 429 रनों की बढ़त हासिल कर ली है। मुंबई ने स्टम्प्स तक अपनी दूसरी पारी में तीन विकेट के नुकसान पर 285 रन बना लिए हैं। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक सूर्यकुमार यादव 97 और कप्तान आदित्य तारे 90 रनों पर नाबाद लौटे।

मुंबई ने अपनी पहली पारी में 371 रन बनाए थे। जवाब में खेलते हुए मध्यप्रदेश ने 227 रन बनाए थे। अपनी दूसरी पारी में मुंबई को शुरुआत में ही झटका लगा। सलामी बल्लेबाज अखिल हेरवाडकर को ईश्वर पांडे ने विकेट के पीछे नमन ओझा के हाथों कैच करा टीम को पहली सफलता दिलाई।

इसके बाद भाविन ठक्कर (32) ने श्रेयस अय्यर (58) के साथ 85 रनों का साझेदारी की। अय्यर को 85 के कुल स्कोर पर पुनित दाते ने पवेलियन भेजा। ठक्कर भी 95 के कुल स्कोर पर पवेलियन लौटे। इसके बाद यादव और तारे ने मोर्चा संभाला और दोनों नाबाद लौटे। दोनों के बीच अब तक 190 रनों की साझेदारी हो चुकी है।

एजेंसी

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार