Rashid Khan Completes 200 T20I Wickets: अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के अनुभवी दिग्गज लेग स्पिन गेंदबाज राशिद खान ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में इतिहास रच दिया है। वह पुरुष और महिला टी20 इंटरनेशनल में 200 विकेट पूरे करने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बन गए हैं। राशिद ने यह खास उपलब्धि गुरुवार (29 अक्टूबर) को जिम्बाब्वे के खिलाफ शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले के दौरान हासिल की। 

राशिद खान ने जिम्बाब्वे की पारी के नौवें ओवर की तीसरी गेंद पर विकेटकीपर-बल्लेबाज तदीवानाशे मारुमनी को एलबीडब्ल्यू आउट किया। मारुमानी इस मैच में सिर्फ 2 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। यह राशिद का टी20 इंटरनेशनल में 200वां विकेट था। इस विकेट के साथ ही उन्होंने क्रिकेट के सबसे छोटे अंतरराष्ट्रीय फॉर्मेट में एक नया कीर्तिमान अपने नाम कर लिया।

इस लिस्ट में इंग्लैंड के आदिल रशीद दूसरे स्थान पर हैं, जबकि हांगकांग के एहसान खान और न्यूजीलैंड के ईश सोढ़ी 165-165 विकेट के साथ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर हैं।

T20I में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज

  1. राशिद खान (अफगानिस्तान) – 200 विकेट, 120 मैच
  2. आदिल रशीद (इंग्लैंड) – 171 विकेट, 153 मैच
  3. एहसान खान (हांगकांग) – 165 विकेट, 119 मैच
  4. ईश सोढ़ी (न्यूजीलैंड) – 165 विकेट, 142 मैच
  5. टिम साउदी (न्यूजीलैंड) – 164 विकेट, 126 मैच

राशिद ने 120 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 14.06 की औसत से 200 विकेट हासिल किए हैं। इस दौरान उनका इकॉनमी रेट 6.14 रहा है। 

अफगानिस्तान ने 19 रन से जीता मुकाबला
राशिद खान के ऐतिहासिक रिकॉर्ड के अलावा अफगानिस्तान और जिम्बाब्वे के बीच यह मुकाबला भी काफी रोमांचक रहा। पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने अजमतुल्लाह उमरजई की विस्फोटक शतकीय पारी के दम पर 221 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया। उमरजई ने 50 गेंदों में 116 रन बनाए।

Also Read: LIVE Cricket Score

इसके जवाब में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने भी शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने 56 गेंदों में नाबाद 106 रन की शतकीय पारी खेलकर लक्ष्य का पीछा करने की पूरी कोशिश की, लेकिन जिम्बाब्वे की टीम 202 रनों तक ही पहुंच सकी और 19 रन से मुकाबला हार गई।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार