अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिद खान ने सोशल मीडिया पर भारत के तीन बड़े दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी, युवराज सिंह और विराट कोहली को एक-एक शब्द में बयां किया है।

Advertisement

अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर फैंस से सवाल-जवाब करते हुए उन्होंने भारत के तीन बड़े सुपरस्टार के अलावा एबी डी विलियर्स और बाबर आजम के लिए भी अपनी मनोदशा जाहिर की।

Advertisement

विराट कोहली के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने भारतीय कप्तान को किंग की उपाधि दी। एबी डी विलियर्स को उन्होंने 'मिस्टर 360' कहा। पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम के बारे में बात करते हुए उन्होंने इस शानदार बल्लेबाज को Plus Class कहकर बुलाया। भारत के पूर्व शानदार ऑलराउंडर युवराज सिंह के बारे में उन्होंने बात करते उन्हें 'किंग ऑफ सिक्सेस' के नाम से नवाजा।

इसके बाद जब राशिद खान से भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने एक दिल जीतने वाला जवाब दिया है।

राशिद खान ने धोनी पर बयान देते हुए कहा," उनको बयां करने के लिए एक शब्द काफी नहीं है।"

राशिद खान आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलते है और भारत में उन्हें काफी प्यार मिलता है। यहां तक की अफगानिस्तान क्रिकेट टीम का होम ग्राउंड भी भारत में ही है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार