Rashid Khan Five Wicket vs South Africa On Birthday: अफगानिस्तान ने शुक्रवार (20 सितंबर) को शारजाह क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए दूसरे वनडे मैच में साउथ अफ्रीका को 177 रन के विशाल अंतर से हराकर इतिहास रच दिया। इस जीत के साथ ही अफगानिस्तान ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। 

Advertisement

अफगानिस्तान की इस जीत में गेंद से अहम रोल निभाया स्टार स्पिनर राशिद खान ने, जिन्होंने इस मुकाबले में 9 ओवर में सिर्फ 19 रन देकर 5 विकेट हासिल किए। उन्होंने ये खास प्रदर्शन किया अपने बर्थडे वाले दिन। राशिद 53 साल के वनडे इतिहास के पहले खिलाड़ी बने हैं, जिन्होंने अपने बर्थडे पर 5 विकेट हासिल किए हैं। 

Advertisement

राशिद से पहले दो खिलाड़ी थे, जिन्होंने अपने बर्थडे पर 4-4 विकेट लिए थे। वर्नोन फिलेंडर ने 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ 12 रन देकर 4 विकेट, वहीं स्टुअर्ट ब्रॉड ने 2010 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 44 रन देकर 4 विकेट अपने खाते में डाले थे।

बता दें कि मैच के बाद राशिद ने खुलासा किया कि खेल के दौरान उनकी हैमस्ट्रिंग में चोट थी, लेकिन वह टीम के लिए मैदान पर बने रहे। 

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने 4 विकेट के नुकसान पर 311 रन बनाए। रहमानुल्लाह गुरबाज ने 110 गेंदों में 105 रन की पारी खेली। वहीं अजमतुल्लाह उमरजई ने 50 गेंदों में नाबाद 86 रन, रहमत शाह ने 66 गेंदों में 50 रन बनाए। 

इसके जवाब में साउथ अफ्रीका की टीम 34.2 ओवर मे 134 रन पर ऑलआउट हो गई। जिसमें कप्तान टेम्बा बावुमा ने 38 रन औऱ टीनी डी जॉर्डी ने 31 रन बनाए। टीम के आखिरी 8 विकेट सिर्फ 36 रन के अंदर ही गिर गए। 

Advertisement

राशिद के अलावा अफगानिस्तान के लिए नांगेयालिया खारोटे ने 4 विकेट, उमरजई ने 1 विकेट लिया। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार