15 मार्च, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। आईपीएल नीलामी में 4 करोड़ की भारी-भरकम रकम पाकर सुर्खियों पानें वाले अफगानिस्तान के युवा स्पिन गेंदबाज राशिद खान ने भारत में क्रिकेट के भगवान माने जानें वाले सचिन तेंदुलकर को अपनी प्रेरणा बताया है। साथ ही उन्होंने कहा है कि वह इंडियन प्रीमियर लीग 2017 के दौरान वीरेंद्र सहवाग और एमएस धोनी से मिलना चाहते हैं।

Advertisement

राशिद ने इंडिया टुडे से बातचीत में कहा कि “आईपीएल में खेलना मेरे लिए बेहतरीन अहसास है। मैं इसके लिए इंतजार नहीं कर सकता, सनराइजर्स हैदराबाद की टीम में कई बड़े नाम शामिल हैं।  मेरे लिए वास्तव में यह मायनें रखता है कि मुझे इस लीग में खेलने का मौका मिल रहा है। यह हमारे देश के लिए बहुत बड़ी बात है खासकर आनें वाली युवा पीढ़ी के लिए।“

Advertisement

“यह हमारे देश के क्रिकेटरों के लिए एक बड़ा संदेश है। अफगानिस्तान के अंदर हुनर की भरमार है, बस उन्हें थोड़ी प्रेरणा की जरूरत है। उम्मीद है कि आने वाले समय में आप सब लोग हमारे देश से कई और बड़े नाम देखेंगे।“

“अपने रोल मॉडल के बारे में बात करते हुए 18 वर्षीय राशिद ने कहा " मैं सचिन तेंदुलकर को बहुत प्यार करता हूं। वह मेरी प्रेरणा रहे हैं।  मैं उनसे मिलकर क्रिकेट की कुछ टिप्स लेने की कोशिश करूंगा। इसके अलावा में वीरेंद्र सहवाग और एमएस धोनी से भी मिलना चाहता हूं।“

गौरतलब है कि राशिद ने अपने प्रदर्शन से सब को प्रभावित किया है। हाल ही में आयरलैंड के खिलाप हुई टी-20 सीरीज में उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में एक पारी में सबसे तेज 5 विकेट लेने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। आईपीएल 2017 की नीलामी में उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद ने 4 करोड़ में खरीदा, उनका बेस प्राइज 50 लाख रूपए था। 

 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार