9 जनवरी। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में ऋषभ पंत को मौका नहीं मिल पाया है। ऐसे में टीम इंडिया को कोच रवि शास्त्री ने इस पर बयान दिया है।
Advertisement
रवि शास्त्री ने कहा है कि ऋषभ पंत को किसी भी तरह से छोटो फॉर्मेट में मैच को फिनिश करना सीखना होगा। गौरतलब है कि छोटे फॉर्मेट में पंत कई दफा ऐसे मौके पर आउट हुए हैं जब टीम को उनकी ज्यादा जरूरत रहती है।
Advertisement
वैसे चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने कहा है कि वर्ल्ड कप की टीम में ऋषभ पंत को भी मौका दिया जा सकता है। गौरतलब है कि हाल ही में समाप्त हुए टेस्ट सीरीज में ऋषभ पंत ने कमाल की बल्लेबाजी की और कोहली से ज्यादा रन बना पाने में सफल रहे।
ऋषभ पंत न्यूजीलैंड के खिलाफ फरवरी में होने वाले वनडे सीरीज से भी बाहर हैं।