घरेलू क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन के बाद मिडल ऑर्डर बल्लेबाज सरफराज खान (Sarfaraz Khan Debut) ने आखिरकार गुरुवार (15 फरवरी) को भारत के लिए इंटरनेशनल डेब्यू कर लिया। 26 साल के सरफराज को इंग्लैंड के खिलाफ राजकोट में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट से पहले दिग्गज गेंदबाज अनिल कुंबले ने टेस्ट कैप सौंपी।

Advertisement

जब सरफराज को ये डेब्यू कैप दी जा रही थी तो उनके पिता नौशाद खान और उनकी पत्नी रोमाना भी स्टेडियम में मौजूद थे और इस दौरान परिवार के ये दोनों ही लोग काफी इमोशनल नजर आए। इसके बाद जब मैच शुरू हुआ तो ये दोनों ही लोग स्टैंड में बैठे भी नजर आए। इसी दौरान कमेंट्री कर रहे रवि शास्त्री ने एक ऐसी गलती कर दी जिसकी शायद किसी को भी उम्मीद नहीं थी।

Advertisement

इस समय सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि भारत के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री ने गलती से सरफराज खान की पत्नी रोमाना को उनकी मां समझ लिया और ऑन एयर ये बोल भी दिया। शास्त्री की ये क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है जिसमें वो कह रहे हैं कि 'उसके पिता और उसकी मां इस नौजवान को बल्लेबाजी करते हुए देख रहे हैं।'

शास्त्री की इस गलती के चलते उन्हें सोशल मीडिया पर फैंस काफी ट्रोल भी कर रहे हैं। वहीं, अगर इस मैच की बात करें तो भारतीय टीम पहली पारी में 445 रनों पर सिमट गई। रोहित शर्मा ने 131 रन औऱ रविंद्र जडेजा ने 112 रन की शानदार पारी खेली। इसके अलावा डेब्यू मैच खेल रहे सरफराज खान ने 62 रन और ध्रुव जुरेल ने 46 रन बनाए। निचले क्रम में रविचंद्रन अश्विन ने 37 रन औऱ जसप्रीत बुमराह ने 26 रन का अहम योगदान दिया। 

Also Read: Live Score

इंग्लैंड के लिए मार्क वुड ने 4 विकेट, रेहान अहमद ने 2 विकेट, जेम्स एंडरसन, टॉम हार्टली और जो रूट ने 1-1 विकेट लिया।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार