31 दिसंबर। भारतीय टीम के कोच रवि शास्त्री ने ट्विटर पर फोटो पोस्ट की है जिसमें वो खूबसूरत अभिनेत्री रवीना टंडन और किंग शाहरूख खान के साथ पार्टी करते हुए नजर आ रहे हैं। 

Advertisement

आपको बता दें कि रायगढ़ जिले में अभिनेता शाहरुख खान के अली बाग के फार्म हाउस में रवि शास्त्री न्यू ईयर की पार्टी करते हुए नजर आए हैं।

Advertisement

ट्विट कर शास्त्री ने लिखा कि शाहरूख का यह अली बाग का फार्म हाउस किसी स्वर्ग से कम नहीं हैं।गौरतलब है कि 5 जनवरी को भारतीय टीम श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज खेलने का आगाज करेगी।

साल 2019 भारतीय टीम के लिए बेहद ही शानदार रहा। रवि शास्त्री की कोचिंग में भारतीय टीम लगातार अच्छा परफॉर्मेंस कर रही है। श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज के बाद भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 वनडे मैचों की सीरीज खेलने वाली है।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार