इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज़ में शानदार प्रदर्शन करने वाले अनुभवी ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन अब आईपीएल में भी अपना जादू दिखाने की उम्मीद कर रहे हैं। टेस्ट सीरीज के दौरान, अश्विन ने अपना 100वां टेस्ट खेला और इस प्रारूप में अपना 500वां विकेट भी लिया, ऐसा करने वाले वो दूसरे भारतीय बन गए। अब अश्विन आगामी आईपीएल सीज़न में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलेंगे और वो चाहेंगे कि इस सीज़न में भी अपनी टीम के लिए धमाका करें।

Advertisement

हालांकि, आईपीएल के आगामी सीज़न से पहले अश्विन एक मज़ेदार वजह के चलते सुर्खियों में आ गए हैं और फैंस उनके बहुत मज़े ले रहे हैं। दरअसल, हुआ ये कि अश्विन ने सोशल मीडिया पर अभिनेत्री जान्हवी कपूर के पैरोडी अकाउंट के साथ चैट की और जब उन्हें पता चला कि ये जाह्नवी का फेक अकाउंट है तो उनका दिल टूट गया।

Advertisement

ये सब अश्विन द्वारा रवीन्द्र जडेजा की एक्स पर एक पोस्ट पर जवाब देने से शुरू हुआ। अश्विन ने अपने भारतीय क्रिकेट टीम के साथी के "क्या आपको मेरी तमिल पसंद आई" पोस्ट के जवाब में लिखा, "जड्डू! मैं तुम्हारे मैसेज को देखकर अपना सरप्राइज़ और हंसी को कंट्रोल नहीं कर सका।"

इस पोस्ट पर जान्हवी कपूर के पैरोडी अकाउंट से कमेंट आया, "बहुत बढ़िया अश्विन।"

जिस पर, अश्विन ने लिखा, "हे जान्हवी"

फिर इस यूज़र ने खुद ही बता दिया कि ये जाह्नवी का पैरोडी अकाउंट है। इसके बाद अश्विन ने अपने जवाब में लिखा, "ओएमजी। क्या ऐसा है? मेरा दिल टूट गया है।''

Advertisement

Also Read: Live Score

अश्विन और इस यूज़र के बीच हुई इस मज़ेदार चैट का फैंस ने भी काफी लुत्फ उठाया और उन्होंने कमेंट करके अश्विन के भी काफी मज़े लिए। आपको बता दें कि 100 टेस्ट मैचों में 516 विकेट के साथ, अश्विन भारतीय क्रिकेट में एक वास्तविक सुपरस्टार हैं। अश्विन टेस्ट क्रिकेट में शीर्ष भारतीय विकेट लेने वालों की सूची में महान अनिल कुंबले के बाद दूसरे स्थान पर हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार