भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) ने बांग्लादेश के खिलाफ चेन्नई टेस्ट में अपनी बैटिंग और बॉलिंग दोनों से ही धमाल मचाया। उन्होंने भारत के लिए पहली इनिंग में 113 रनों की शतकीय पारी खेली और फिर चौथी इनिंग में टीम इंडिया के लिए 21 ओवर में 88 रन देकर 6 विकेट चटकाए। ऐसा करके उन्होंने महान शेन वॉर्न (Shane Warne) के रिकॉर्ड की बराबरी की ली है और एक ऐसा कारनामा करके दिखाया जो कि 147 साल के इतिहास में कोई भी दूसरा खिलाड़ी नहीं कर सका।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ। महान शेन वॉर्न ने 145 टेस्ट खेलकर 37 बार 5-विकेट हॉल हासिल किया था और अब अश्विन ने महज 101 टेस्ट खेलकर ये कारनामा कर दिखाया है। अश्विन ने बांग्लादेश के खिलाफ चेन्नई टेस्ट की चौथी इनिंग में 6 विकेट हासिल करके अपना 37वां टेस्ट 5-विकेट हॉल पूरा किया। गौरतलब है कि इस मामले में मुथैया मुरलीधरन टॉप पर हैं, जिन्होंने 133 टेस्ट में कुल 67 बार ये कारनाम किया।

Advertisement

इयान बॉथम के रिकॉर्ड के करीब पहुंच अश्विन

रविचंद्रन अश्विन इंग्लैंड के महान ऑलराउंडर इयान बॉथम के महारिकॉर्ड के भी बेहद करीब पहुंच गए हैं। इयान बॉथम ने अपने टेस्ट क्रिकेट करियर में 5 बार एक ही मैच में सेंचुरी और 5-विकेट हॉल हासिल किया था। अश्विन अब तक 4 बार ऐसा कर चुके हैं। अगर आगामी समय में वो दो बार और ऐसा कर लेते हैं तो वो इयान बॉथम के महारिकॉर्ड को अपना बना लेंगे।

ऐसा करने वाले दुनिया के बने पहले खिलाड़ी

गौरतलब है कि चेन्नई टेस्ट में सेंचुरी और पांच विकेट हॉल चटकाकर अश्विन ने एक ऐसा कारनामा भी कर दिखाया है जो कि दुनिया का कोई भी दूसरा खिलाड़ी नहीं कर सका। अश्विन वो पहले खिलाड़ी बने हैं जिसने एक वेन्यू पर सेंचुरी और 5-विकेट हॉल चटकाने का कारनामा दो बार किया। बांग्लादेश के खिलाफ ऐसा करने से पहले उन्होंने साल 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ चेन्नई टेस्ट में एक इनिंग में 106 रन और एक इनिंग 43 रन देकर 5 विकेट चटकाए थे।

Advertisement

ये भी जान लीजिए कि अश्विन चौथे सबसे उम्रदराज भारतीय टेस्ट खिलाड़ी बन गए हैं जिन्होंने एक सेंचुरी जड़ी और 5-विकेट हॉल चटकाया। इसके अलावा 38 वर्षीय अश्विन को 10वां बार टेस्ट क्रिकेट में प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार