इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज से पहले भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन काउंटी क्रिकेट के जरिए फॉर्म में आने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि, अपने शानदार प्रदर्शन के अलावा अश्विन किसी और कारण से सुर्खियों में आ गए हैं। सोशल मीडिया पर अश्विन ने एक फैन को करारा जवाब दिया है।

Advertisement

दरअसल, हुआ यूं कि सोशल मीडिया पर एक यूजर ने पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव का एक वीडियो शेयर किया जिसमें कपिल देव दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे मैच के दौरान गैरी कर्स्टन को मांकड आउट करने की कोशिश करते हुए दिख रहे हैं। इस वीडियो पर एक दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए रविचंद्रन अश्विन समेत कई क्रिकेटर्स को टैग किया जिसके बाद अश्विन ने उस फैन को करारा जवाब दिया है।

Advertisement

उस वीडियो पर यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा था, 'कपिल ने कर्स्टन को एक बार चेतावनी देकर एक जेंटलमेन की तरह क्रिकेट खेला। इससे भी अहम बात ये है कि उन्होंने कर्स्टन को क्रीज से बाहर जाने पर नहीं रोका। यही सही खेल भावना है।'

फैन के इस कमेंट पर अश्विन ने करारा जवाब देते हुए लिखा, “अगर कोई बल्लेबाज क्रीज से बाहर जाता है तो मैं दोबारा से इसे करने से पीछे नहीं हटूंगा। मैं ऐसा करने के लिए आपकी अनुमति लेना चाहूंगा क्योंकि अगर किसी गेंदबाज को बल्लेबाज को इस तरह से रन आउट करने की आवश्यकता होती है, तो उसे पूर्व-चिन्तन करने की आवश्यकता होती है और उम्मीद है, आप इसे स्वीकार करेंगे और मेरे माता-पिता को इसके बारे में नहीं बताएंगे।"

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार