आगामी आईपीएल ऑक्शन नजदीक हैं। दुनियाभर के कुल 991 खिलाड़ियों ने टूर्नामेंट के लिए अपना नाम भेजा है, जिन पर बोली लगाई जाएगी। इसी बीच भारतीय टीम के स्टार स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने बड़ी भविष्यवाणी कर दी है। दरअसल, अश्विन ने यह कहा है कि इस साल आईपीएल 2023 मिनी ऑक्शन में सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स होंगे, वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम उन पर करोड़ों रुपये खर्च कर सकती है।

Advertisement

अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो अपलोड किया जिस पर वह आगामी आईपीएल ऑक्शन को लेकर बात करते दिखे। इसी दौरान उन्होंने बेन स्टोक्स और सैम करन को इस साल का सबसे महंगा खिलाड़ी बताया। उन्होंने लखनऊ और बेन स्टोक्स को लेकर भविष्यवामी की। उन्होंने कहा, 'लखनऊ सुपर जायंट्स निश्चित रूप से बेन स्टोक्स को खरीदना चाहेगी, लेकिन अगर वह ऐसा नहीं कर पाते तब वह अन्य खिलाड़ियों के लिए जाएंगे।' अश्विन के अनुसार बेन स्टोक्स पर फ्रेंचाइजी 20 करोड़ तक लुटाने को तैयार हो सकती है।

Advertisement

निकोलस को खरीद सकती है सीएसके: अश्विन ने इस दौरान यह भी साफ किया कि वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान निकोलस पूरन को महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स अपनी टीम का हिस्सा बना सकती है। बता दें कि निकोलस पूरन शानदार फॉर्म में हैं और हाल ही में उन्होंने अपनी अगुवाई में डेक्कन ग्लेडिएटर्स को टी10 टूर्नामेंट का चैंपियन भी बनाया।

आईपीएल मिनी ऑक्शन 2 करोड़ बेस प्राइस वाले खिलाड़ी

नाथन कूल्टर नाइल, कैमरून ग्रीन, ट्रैविस हेड, क्रिस लिन, टॉम बैंटन, सैम कुरेन, क्रिस जॉर्डन, टाइमल मिल्स, जेमी ओवरटन, क्रेग ओवरटन, आदिल रशीद, फिल सॉल्ट, बेन स्टोक्स, एडम मिल्ने , जिमी नीशम, केन विलियमसन, रिले रोसौव, रासी वैन डेर डूसन, एंजेलो मैथ्यूज, निकोलस पूरन, जेसन होल्डर

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार