IND vs SL 2nd Test: भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में रविवार (23 अगस्त) से खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के पहले दिन के खेल में टीम इंडिया 300 रन के स्कोर तक पहुंच चुका है। इस दौरान रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) ने भी 43 रन की अहम पारी खेली, लेकिन असीथा फर्नांडो (Asitha Fernando) की एक शानदार गेंद ने उनकी पारी का अंत कर दिया।

Advertisement

रविंद्र जडेजा इस मुकाबले में चोटिल हाथ के बावजूद बल्लेबाजी कर रहे थे। रन लेने के दौरान उनके हाथ पर गेंद लगी थी, जिसके बाद वह लगातार दर्द में नजर आए। इसके बावजूद उन्होंने अपनी पारी को आगे बढ़ाया और देवदत्त पडिक्कल के साथ उनकी पांचवे विकेट के लिए 74 रन की अहम साझेदारी हुई। लेकिन 85वें ओवर में तेज गेंदबाज असीथा फर्नांडो गेंदबाजी करने आए और उन्होंने अपनी पहली ही गेंद पर कमाल कर दिया।

फर्नांडो ने राउंड द विकेट से गेंद डाली। गेंद गुड लेंथ पर पिच होने के बाद दाएं हाथ के बल्लेबाज जडेजा की ओर अंदर आई। जडेजा ने गेंद को छोड़ने का फैसला किया और उन्हें लगा कि वह स्टंप्स को कवर कर चुके हैं।

लेकिन गेंद का एंगल इतना शानदार था कि वह जडेजा के बल्ले को पूरी तरह चकमा देते हुए सीधे ऑफ स्टंप के ऊपरी हिस्से से जा टकराई। इस तरह जडेजा 83 गेंदें में 43 रन बनाकर बोल्ड हुए। उनकी पारी में चार चौके शामिल रहे। 

VIDEO:

मैच की बात करें तो भारत ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक पहली पारी में 5 विकेट के नुकसान पर 300 रन बना लिए हैं। टीम के लिए देवदत्त पडिक्कल ने लगातार दूसरे टेस्ट में शतक जड़ते हुए 193 गेंदों में 117 रन की शानदार पारी खेली। शुभमन गिल ने भी 108 गेंदों में 50 रन की अर्धशतकीय पारी खेली, जबकि यशस्वी जायसवाल ने 53 गेंदों में 45 रन बनाए। 

Also Read: LIVE Cricket Score

श्रीलंका की ओर से असीथा फर्नांडो अब तक तीन विकेट अपने नाम कर चुके हैं। उनके अलावा लाहिरु कुमारा और केशारा नुवांथा को एक-एक विकेट मिला है।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार