आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में रविंद्र जडेजा ने अपनी गेंदबाज़ी के साथ-साथ सेलिब्रेशन से भी फैंस का ध्यान खींच लिया। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अहम विकेट लेने के बाद जडेजा ने मैदान पर पुष्पा स्टाइल सेलिब्रेशन किया।
न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्टेडियम में बुधवार (27 मई) को खेले गए इस अहम मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के 243 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम ने पावरप्ले के अंदर ही 4 बड़े विकेट गंवा दिए। हालांकि इसके बाद नितीश कुमार रेड्डी और सलिस अरोड़ा ने पारी को संभालने की कोशिश की और दोनों के बीच अहम साझेदारी बन रही थी।
राजस्थान को इस समय विकेट की सख्त जरूरत थी और कप्तान ने गेंद रविंद्र जडेजा को थमाई। पारी के 11वें ओवर की पांचवी गेंद पर जडेजा ने नितीश कुमार रेड्डी को फंसाया। नितीश बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में गेंद को हवा में खेल बैठे, जहां डीप मिडविकेट पर खड़े दासुन शनाका ने शानदार लो कैच पकड़ लिया। नितीश कुमार रेड्डी 20 गेंदों में 38 रन बनाकर आउट हुए।
इस विकेट के बाद रविंद्र जडेजा ने मैदान पर भारतीय लोकप्रिय तेलुगु फिल्म ‘पुष्पा’ से प्रेरित खास सेलिब्रेशन किया। उनका यह अंदाज कैमरे में कैद हो गया और देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। फैंस को जडेजा का यह एटीट्यूड और स्टाइल काफी पसंद आया। इससे पहले भी जडेजा कई मौकों पर पुष्पा स्टाइल में अपनी विकेट को सेलिब्रेट करते नजर आ चुक हैं।
VIDEO:
Yeh celebration kahin dekhela lagta hai.
Star Sports (StarSportsIndia) May 27, 2026
Ravindra Jadeja gets the better of Nitish Kumar Reddy.#TATAIPL 2026 Eliminator SRHvRR | LIVE NOWhttps://t.co/AsF9BnOMCE pic.twitter.com/LcPDuWytKg
जडेजा ने इस मुकाबले में शानदार गेंदबाज़ी करते हुए 3 ओवर में सिर्फ 21 रन देकर 2 अहम विकेट झटके। वहीं बल्लेबाज़ी में राजस्थान रॉयल्स के लिए वैभव सूर्यवंशी ने तूफानी अंदाज में 29 गेंदों पर 97 रन ठोक दिए, जिसकी बदौलत टीम ने 243 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया।
Also Read: LIVE Cricket Score
इसके जवाब में सनराइजर्स हैदराबाद की पूरी टीम 196 रन पर सिमट गई और राजस्थान ने मुकाबला 47 रन से जीत लिया। इस जीत के साथ राजस्थान रॉयल्स ने क्वालीफायर-2 में जगह बना ली है, जहां अब उसका सामना शुक्रवार (29 मई) को गुजरात टाइटंस से होगा। वहीं SRH का आईपीएल 2026 का सफर यहीं खत्म हो गया।