IPL 2020, DC vs RCB: इंडियन प्रीमियर लीग के 55वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की टीम ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) की टीम को 6 विकेट से हरा दिया। मैच के दौरान आरसीबी के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) को युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) पर गुस्सा होते हुए देखा गया था। विराट कोहली, चहल की फील्डिंग से नाराज दिखते हैं और चहल द्वारा कैच छोड़ने पर गुस्से से रिएक्ट करते हैं।

Advertisement

सोशल मीडिया पर कोहली के गुस्से का वीडियो वायरल हो रहा है। दरअसल मोहम्मद सिराज द्वारा फेंके जा रहे 19वें ओवर की दूसरी गेंद पर मार्कस स्टोइनिस लेग साइड की दिशा में एक लंबा शॉट खेलते हैं। वहीं पर फील्डिंग कर रहे चहल गेंद को जज नहीं कर पाते और कैच छोड़ देते हैं। 

Advertisement

वह कैच काफी मुश्किल नजर आ रहा होता है लेकिन मैच के हालात को देखते हुए अगर चहल उस कैच को पकड़ने में कामयाब हो जाते तो शायद आरसीबी की टीम इस मुकाबले को जीतने के करीब पहुंच जाती। जिस वक्त चहल ने वह कैच छोड़ा था उस समय दिल्ली की टीम को 11 गेंदो पर 13 रनों की दरकार थी। 

विराट कोहली का रिएक्शन देखकर यूजर्स जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'अरे भाई वो चहल है कोई डी विलियर्स, बेन स्टोक्स या फाफ डू प्लेसिस नहीं जो उड़कर कैच पकड़ लेगा।' एक दूसरे यूजर ने लिखा, 'चहल ने कैच नहीं मैच छोड़ दिया। हालांकि चहल के लिए यह कैच पकड़ पाना लगभग असंभव ही था।'

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार