Advertisement

बेंगलुरू, 5 मई | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने अपनी शानदार गेंदबाजी के दम पर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें संस्करण के 43वें मैच में शुक्रवार को किंग्स इलेवन पंजाब को बड़े स्कोर से वंचित रखा। बेंगलोर ने पंजाब को निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 138 रनों से आगे नहीं जाने दिया। स्कोरकार्ड

बेंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया जिसे उनके गेंदबाजों ने सही साबित किया। अनिकेत चौधरी ने पहले ओवर की पांचवीं गेंद पर हाशिम अमला (1) को विकेट के पीछे केदार जाधव के हाथों कैच कराया।    PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप

अमला के खिलाफ कैच की अपील किसी ने नहीं की थी बावजूद इसके अमला ने खेल भावना का परिचय देते हुए अपने पैर पवेलियन की तरफ बढ़ा दिए।  मार्टिन गुप्टिल (9) को श्रीनाथ अरविंद ने अपना शिकार बनाया। अच्छी लय में दिख रहे शॉर्न मार्श (20) पवन नेगी की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में मंदीप सिंह के हाथों लपके गए। 

यहां से मनन वोहरा (25) और रिद्धिमान साहा (21) ने टीम को संकट की स्थिति से बाहर निकालने की कोशिश की लेकिन यह साझेदारी ज्यादा आगे जा पाती इससे पहले ही युजवेंद्र चहल ने मनन को पवेलियन भेज दिया। 

कप्तान ग्लैन मैक्सवेल सिर्फ छह रन का ही योगदान दे पाए और चहल का शिकार हो कर पवेलियन लौट गए। साहा और अक्षर पटेल ने छठे विकेट के लिए 34 रन जोड़ते हुए पंजाब का स्कोर 100 के पार पहुंचाया। वाटसन ने साहा को 112 के कुल स्कोर पर बोल्ड कर इस साझेदारी को भी पनपने नहीं दिया। मोहित शर्मा (6) को अनिकेत ने अपना शिकार बनाया। 

Advertisement

  PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप

पटेल ने अंतिम ओवरों में 17 गेंदों में तीन चौके और दो छक्कों की मदद से 38 रन की अहम पारी खेली। उन्होंने वाटसन द्वारा फेंके गए आखिरी ओवर में एक छक्के और दो चौकों की मदद से 19 रन जोड़ते हुए पंजाब को 138 के स्कोर तक पहुंचाया।  बेंगलोर के लिए अनिकेत और चहल ने दो-दो विकेट लिए। अरविंद, वाटसन और नेगी को एक-एक सफलता मिली। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार