रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के तेज गेंदबाज यश दयाल के लिए आने वाले दिन काफी मुश्किल भरे होने वाले हैं। दयाल के खिलाफ शादी का झांसा देकर यौन शोषण का मामला दर्ज किया गया है। ये ताजा मामला उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद की एक महिला द्वारा शारीरिक, भावनात्मक और मानसिक शोषण का आरोप लगाए जाने के कुछ ही दिनों बाद सामने आया है।

Advertisement

महिला ने कहा था कि वह पिछले पांच सालों से इस क्रिकेटर को डेट कर रही है। महिला ने दयाल पर आरोप लगाया कि उसने शारीरिक, भावनात्मक और मानसिक रूप से उसका शोषण किय़ा है। भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 69 के तहत ये एफआईआर दर्ज की गई है। ये धारा धोखे या शादी के झूठे वादे के जरिए किए गए यौन कृत्यों से संबंधित है। अगर दयाल दोषी साबित होते हैं तो उन्हें 10 साल की जेल और जुर्माना हो सकता है।

Advertisement

एफआईआर के मुताबिक, महिला ने दावा किया है कि वो यश दयाल के साथ पांच साल तक रिलेशनशिप में रही और इस दौरान वो उसके परिवार से भी मिली। उसने आरोप लगाया कि दयाल ने अपने रिलेशनशिप के दौरान उसका मानसिक, आर्थिक और शारीरिक शोषण किया। जब उसे उसके असली इरादे का पता चला तो मामला और बिगड़ गया। महिला ने बताया कि क्रिकेटर ने उसके साथ शारीरिक शोषण भी किया।

Also Read: LIVE Cricket Score

दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार महिला ने ये भी आरोप लगाया कि दयाल अपने रिश्ते के दौरान कई महिलाओं के साथ संबंध में था। 17 अप्रैल को इस लड़की ने उसके संबंधों के सबूत साझा किए। उसने कहा कि यश के परिवार को इस बारे में पता था, लेकिन वो उसे शादी का भरोसा देता रहा। अब इस  मामले के उजागर होने के बाद फैंस को यश दयाल के पहले रिएक्शन का इंतज़ार है क्योंकि फिलहाल यश दयाल चुप्पी साधे हुए हैं और सोशल मीडिया पर फैंस उनकी इस चुप्पी को उनकी गलती मान रहे हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार