नई दिल्ली, 27 अप्रैल (Cricketnmore): रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के नौवें संस्करण के लिए इंग्लैंड के हरफनमौला खिलाड़ी क्रिस जोर्डन को अपनी टीम में शामिल किया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के बयान के अनुसार जोर्डन को आस्ट्रेलिया के मिशेल स्टार्क की जगह टीम में शामिल किया गया है। स्टार्क पांव की चोट की वजह से आईपीएल से बाहर हैं।
Advertisement
जोर्डन ने भारत में खेले गए टी-20 क्रिकेट विश्व कप में अंतिम ओवरों में शानदार प्रदर्शन कर अपनी एक अलग छवि बनाई थी। उन्होंने टी-20 विश्व कप में छह विकेट लिए थे।
Advertisement
एजेंसी