8 अप्रैल,नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। कंधे की चोट के कारण आईपीएल 10 से बाहर हुए सलामी बल्लेबाज केएल राहुल की जगह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलौर ने केरला के आक्रामक बल्लेबाज विष्णु विनोद को अपनी टीम में शामिल किया है। 

Advertisement

आईपीएल 10 के ओपनिंग मैच में मौजूदा चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद के हाथों मिली हार के बाद आरसीबी फ्रेंजाइज ने ये फैसला लिया।

Advertisement

इससे पहले खबर आई थी कि तमिलनाडु के बल्लेबाज एन जगदीसन को केएल राहुल की जगह बेंगलौर की टीम में शामिल किया जाएगा। आरसीबी ने एन जगदीसन, और विष्णु विनोद के अलावा कर्नाटक के बल्लेबाज पवन देशपांडे और हिमाचल प्रदेश के प्रशांत चोपड़ा को ट्रायल के लिए बुलाया था। शेन वॉटसन, टाइमल मिल्स और एडम मिल्ने जैसे खतरनाक गेंदबाजों का सामना किया।

विनोद आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं उन्होंने टी-20 फॉर्मेट में केरला ने शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने केरला के लिए 38 मैचों में 33.80 की औसत से 338 रन बनाए हैं।  
विनोद को 8 अप्रैल को दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ होने वाले मुकाबलें में आरसीबी के प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है। 

गौरतलब है कि भारतीय टेस्ट टीम के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पुणे में खेले गए पहले टेस्ट मैच के दौरान कंधे में चोट लग गई थी। उसके बाद उन्होंनें कंधे की इस चोट के साथ ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बाकी 3 टेस्ट मैच भी खेले।  

Advertisement

लेकिन वह आईपीएल 10 से बाहर हो गए और इस समय सर्जरी के लिए लंदन में हैं। राहुल जून में होने वाली आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी से पहले पूरी तरह फिट होना चाहते हैं। 

 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार