RCB vs CSK, IPL 2021: चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेले गए मुकाबले में सीएसके के हरफनमौला खिलाड़ी रवींद्र जडेजा हर्षल पटेल पर कहर बनकर टूटे। रवींद्र जडेजा ने पारी के 20वें ओवर में हर्षल पटेल के ओवर में कुल 37 रन बटोरकर इतिहास रच दिया।

Advertisement

रवींद्र जडेजा के इस वार से जहां हर्षल पटेल पूरी तरह से अपनी लाइन लेंथ से भटक गए वहीं आरसीबी के कप्तान विराट कोहली को भी यकीन नहीं हो पा रहा था कि आखिर मैच में हो क्या रहा है। विराट कोहली के चेहरे पर निराशा साफ झलक रही थी लेकिन वह चाहकर भी कुछ कर नहीं पा रहे थे।

Advertisement

रवींद्र जडेजा ने ओवर की पहली तीन गेंदों पर लगातार तीन छक्‍के लगाए जिसमें तीसरी गेंद नो बॉल थी। चौथी गेंद पर रवींद्र जडेजा ने2 रन लिया पांचवी गेंद पर छक्का और छठी गेंद पर चौका जड़कर जडेजा ने आईपीएल 2021 के अब तक के सबसे कामयाब गेंदबाज को नेस्ता-नाबूद कर दिया। 

जडेजा ने केवल 25 गेंदों में अपने पचास रन पूरे किए थे। चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स के कप्‍तान एमएस धोनी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। 20 ओवर में सीएसके की टीम ने 4 विकेट खोकर 191 रन बनाए। रवींद्र जडेजा 62 और एमएस धोनी 2 रन बनाकर नाबाद रहे।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार