Virat Kohli aggressive celebration after MS Dhoni dismissal: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच कल खेले गए मैच में धोनी की टीम CSK को 13 रनों से शिकस्त का सामना करना पड़ा। वहीं मैच के दौरान कुछ ऐसा वाक्या घटा जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। धोनी के आउट होने के बाद किंग कोहली ने आपा खो दिया और जिस तरह से उन्होंने जश्न मनाया उसको देखकर यूजर्स का गुस्सा फूटा है।

Advertisement

सीएसके के कप्तान जोश हेजलवुड द्वारा फेंके गए ओवर में आउट हुए जब उन्होंने मिड-विकेट की दिशा में गेंद को स्टेडियम पार कराने की कोशिश की थी। लेकिन, उनका शॉट सीधे रजत पाटीदार के हाथों में चला गया। फील्डर द्वारा कैच पूरा करने के तुरंत बाद विराट कोहली का रिएक्शन देखने लायक था।

Advertisement

गेंदबाज और फील्डर से ज्यादा एग्रेसिव मोड में विराट कोहली नजर आए वहीं गुस्से में जश्न मनाते-मनाते उनके मुख से अपशब्द निकले जो कैमरे में कैद हो गए। इस वीडियो के सामने आने के बाद यूजर्स उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा, 'ये क्रिकेट का जोकर धोनी को गाली दे रहा है फिर भी कुछ लोग इस जोकर के घिनौने चरित्र का समर्थन कर रहे हैं।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'अस्वीकार्य, वह सचमुच भारतीय सेना के वीर धोनी को गाली दे रहा है। हमेशा से जानते थे कि यह कोहली देशद्रोही है।'

बता दें कि विराट कोहली का बल्ले से संघर्ष जारी है। चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेले गए मुकाबले में भी वो बल्ले से पूरी तरह से फ्लॉप रहे थे और 33 गेंदों पर 30 रन बनाकर आउट हुए थे।

Advertisement

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार