बेंगलुरू, 7 मई (CRICKETNMORE): कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान गौतम गंभीर ने एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में रविवार को जारी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें संस्करण के 46वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। इस सीजन में अब तक खेले गए 11 में से सात मैचों में जीत के साथ कोलकाता आठ टीमों की तालिका में तीसरे स्थान पर है जबकि 12 में से केवल दो मैचों में सफलता के साथ बेंगलोर सबसे नीचे आठवें स्थान पर है। बेंगलोर प्लेऑफ की दौड़ से से बाहर हो चुका है। IPL 10: मुंबई इंडियंस को एतेहासिक जीत दिलान के लेंडल सिमंस ने दिया बड़ा बयान

Indian Twenty20 League, 2017

   BNG   V/S   KOL  

46th match - Bangalore v Kolkata

Sun May 07 16:00 IST

Scorecard | Commentary

Advertisement

कोलकाता और बेंगलोर के बीच यह दूसरा मैच है। इससे पहले, 23 अप्रैल को खेले गए 27वें मैच में गंभीर की टीम ने बेंगलोर को 82 रनों से हराया था। 

Advertisement

इस मैच के लिए कोलकाता की अंतिम एकादश में तीन बदलाव हुए हैं। नाथन कल्टर नाइल, कुलदीप यादव और सूर्यकुमार यादव के स्थान पर टीम में क्रिस लिन,पीयूष चावला और अंकित राजपूत को शामिल किया गया है। 

बेंगलोर की टीम में केवल एक बदलाव हुए हैं। शेन वाटसन के स्थान पर अंतिम एकादश में ट्रेविस हेड को जगह मिली है। 

टीमें : 

कोलकाता नाइट राइडर्स : गौतम गंभीर (कप्तान), सुनिल नरेन, पीयूष चावला, शेल्डन जैक्सन (विकेटकीपर), मनीष पांडे, युसूफ पठान, कोलिन डी ग्रांडहोमे, क्रिस वोक्स, क्रिस लिन, अंकित राजपूत और उमेश यादव।

Advertisement

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर : विराट कोहली (कप्तान), अब्राहम डिविलियर्स, क्रिस गेल, ट्रेविस हेड, अनिकेत चौधरी, सैमुएल बद्री, पवन नेगी, केदार जाधव, श्रीनाथ अरविंद, मनदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार