आईपीएल 2022 का 36वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और सनराइडर्स हैदराबाद के बीच मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाएगा। इस सीज़न दोनों ही टीमों का प्रदर्शन शानदार रहा है। 

Advertisement

RCB vs SRH: मैच से जुड़ी जानकारी

Advertisement

दिन – शनिवार, 23 अप्रैल, 2022
समय – भारतीय समय अनुसार दोपहर 7: 30 बजे
जगह – ब्रेबोर्न स्टेडियम, मुंबई

RCB vs SRH Match Preview

फाफ डु प्लेसिस की अगुवाई में आरसीबी की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है। टीम के बल्लेबाज़ों काफी अच्छी लय में नज़र आए है, हालांकि टॉप ऑर्डर में थोड़ी बहुत परेशानी देखने को मिली हैं। इस मैच में सभी की निगाहें स्टार बल्लेबाज़ विराट कोहली पर रहेंगी, जो कि अब तक अपनी फॉर्म से जूझते नज़र आए हैं।

इस सीज़न आरसीबी की गेंदबाज़ी उनकी ताकत बनकर सामने आई है। गेंदबाज़ों ने शानदार प्रदर्शन किया है, वहीं हेजलवुड के टीम में शामिल होने के बाद अब बॉलिंग लाइनअप में चार चांद लग चुके हैं। वनिंदु हसरंगा ने भी काफी किफायती गेंदबाज़ी की है। 

Advertisement

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम पिछले साल के कमजोर प्रदर्शन को भूलाकर आगे बढ़ती दिखी है। इस साल केन विलियमसन की कप्तानी में ऑरेंज आर्मी ने शानदार खेल दिखाया है। टीम के हर सदस्य ने जीत में योगदान किया है। एडेन मार्कराम मिडिल ऑर्डर में विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाज़ी करते नज़र आए हैं। 

हैदराबाद के गेंदबाज़ों ने सीज़न में अब तक काफी सटीक गेंदबाज़ी की हैं। एसआरएच के स्टार गेंदबाज़ टी नटराजन ने लगातार ही विकेट चटकाए है, वहीं गन गेंदबाज़ उमरान मलिक ने भी अपने स्पीड से विपक्षी टीम को परेशान किया है। मार्को यानसेन गेम चेंजर साबित हुए हैं।
 
RCB vs SRH: कौन होगा, किस पर भारी?

दोनों ही टीम काफी बैलेंस नज़र आ रही है, लेकिन इस मैच में आरसीबी का पलड़ा भारी लग रहा है।

Advertisement

RCB vs SRH Head-to-Head

कुल - 19 
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर - 8 
सनराइजर्स हैदराबाद - 11
बेनतीजा - 1

RCB vs SRH टीम न्यूज

Advertisement

सनराइजर्स हैदराबाद - टीम के स्टार गेंदबाज़ वाशिंगटन सुंदर की फिटनेस पर कोई अपडेट नहीं आया है। ऐसे में वह प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होंगे यह कह पाना काफी मुश्किल है।

RCB vs SRH संभावित प्लेइंग XI 

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर - फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), अनुज रावत, विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल, सुयश प्रभुदेसाई, शाहबाज अहमद, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), वनिन्दु हसरंगा, हर्षल पटेल, जोश हेज़लवुड, मोहम्मद सिराज

Advertisement

सनराइजर्स हैदराबाद - अभिषेक शर्मा, केन विलियमसन (कप्तान), राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्कराम, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), शशांक सिंह, जगदीश सुचित, भुवनेश्वर कुमार, मार्को यानसेन, उमरान मलिक, टी नटराजन

RCB vs SRH Fantasy XI

विकेटकीपर- दिनेश कार्तिक, निकोलस पूरन
बल्लेबाज - फाफ डु प्लेसिस, राहुल त्रिपाठी
ऑलराउंडर- ग्लेन मैक्सवेल, एडेन मार्कराम
गेंदबाज - जोश हेजलवुड, हर्षल पटेल, वनिन्दु हसरंगा, टी नटराजन, मार्को यानसेन

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार