11 नवंबर। नेपियर में खेले जा रहे चौथे टी-20 में इंग्लैंड की टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट पर 241 रन बनाए। 

Advertisement

इंग्लैंड की पारी में सबसे कमाल का परफॉर्मेंस डेविड मलान ने किया। डेविड मलान ने केवल 51 गेंद पर 103 रनों की पारी खेली। अपनी पारी में डेविड मलान ने 9 चौके और 6 छक्के जमाए। 

Advertisement

इसके साथ - साथ कप्तान मॉर्गन मे 91 रनों की पारी खेली। इंग्लैंड की तरफ से डेविड मलान टी-20 इंटरनेशन में सबसे तेज शतक जमाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। डेविड मलान मे केनल 48 गेंद पर शतक जमाया। 

इसके साथ - साथ टी-20 इंटरनेशनल में पहली दफा ऐसा हुआ जब पारी में दो बल्लेबाज 90 या उससे ज्यादा का स्कोर बनानें में सफल रहे। 

टी-20 इंटरनेशनल में इंग्लैंड का यह सबसे बड़ा टीम टोटल है। डेविड मलान और मॉर्गन के बिच 182 रनों की पार्टनरशिप हुई जो टी-20 इंटरनेशनल में इंग्लैंड के तरफ से किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी है। मॉर्गन ने केनल 21 गेंद पर अर्धशतक जमाया जो इंग्लैंड की तरफ से सबसे तेज अर्धशतक जमाने का रिकॉर्ड है।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार