India Women vs Sri Lanka Women 3rd T20: भारत और श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम के बीच टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला शुक्रवार, 26 दिसंबर को तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया, जो एक बार फिर सही साबित हुआ। रेणुका सिंह ठाकुर और दीप्ति शर्मा की घातक गेंदबाजी के सामने श्रीलंकाई टीम सिर्फ 112 रन ही बना सकी।

Advertisement

पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की शुरुआत बेहद खराब रही। कप्तान चमरी अटापट्टू सिर्फ 3 रन बनाकर आउट हो गईं, जबकि इसके बाद हर्षिता समरविक्रमा भी महज 2 रन ही जोड़ सकीं। शुरुआती झटकों के बाद श्रीलंका की पारी कभी भी पटरी पर नहीं आ पाई।

Advertisement

सलामी बल्लेबाज हासिनी परेरा ने 25 रन बनाकर कुछ देर संघर्ष जरूर किया, लेकिन वह बड़ी पारी नहीं खेल सकीं। मिडिल ऑर्डर में इमेशा दुलानी ने 27 रन और कविशा दिलहारी ने 20 रन ने कुछ रन जोड़। इसके अलावा अंतिम ओवरो में कौशानी नुथ्यांगना ने भी 16 गेंदों में नाबाद 19 रनों का योगदान दिया, लेकिन निरंतर झटकों के चलते टीम बड़ा लक्ष्य नहीं रख पाई।

भारतीय गेंदबाजों ने पूरे मैच में सटीक लाइन-लेंथ के साथ गेंदबाजी की। रेणुका सिंह ठाकुर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट झटके, जबकि दीप्ति शर्मा ने 3 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। इन दोनों की घातक गेंदबाजी के चलते श्रीलंका की टीम 7 विकेट खोकर 112 रन ही बना सकी और भारत के सामने 113 रनों का लक्ष्य रखा।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
भारत: स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, अमनजोत कौर, वैष्णवी शर्मा, क्रांति गौड़, रेणुका सिंह ठाकुर, श्री चरणी।

Also Read: LIVE Cricket Score

श्रीलंका: चमरी अटापट्टू (कप्तान), हासिनी परेरा, हर्षिता समरविक्रमा, कविशा दिलहारी, नीलाक्षिका सिल्वा, इमेशा दुलानी, कौशानी नुथ्यांगना (विकेटकीपर), मालशा शेहानी, इनोका राणावीरा, मल्की मदारा, निमशा मदुशानी।

Advertisement

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार