Renuka Singh Clean Bowled Laura Wolvaardt: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने शुक्रवार (14 फरवरी) को वड़ोदरा के कोटाम्बी स्टेडियम में खेले गए वुमेंस प्रीमियर लीग 2025 (WPL 2025) के पहले मुकाबले में गुजरात जायंट्स को 6 विकेट से हरा दिया। इस मैच में ऋचा घोष (Richa Ghosh) औऱ एलिस पेरी (Ellyse Perry) ने तूफानी अर्धशतक लगाकर टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई लेकिन गेंदबाजों ने भी अपना काम बखूबी किया।

Advertisement

इस मैच मेें रेणुका सिंह ने आरसीबी के तेज गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई करते हुए अपनी टीम को शानदार शुरुआत दिलाई। उन्होंने खतरनाक लौरा वोलवार्ड को अपनी ट्रेडमार्क इनस्विंगर से आउट किया। रेणुका की इस इनस्विंग गेंद को देखकर आपको भुवनेश्वर कुमार की याद आना तय है। ये पांचवें ओवर की तीसरी गेंद थी और आरसीबी को उनके पहले विकेट की तलाश थी।

Advertisement

ऐसे में रेणुका सिंह ने एक अच्छी लेंथ की गेंद फेंकी, जो थोड़ी अंदर की ओर स्विंग हुई और ऑफ साइड में पिच होने के बाद लौरा वोलवार्ड की स्टंप्स में जा घुसी। लौरा छह रन बनाकर आउट हो गईं और आरसीबी को एक ऐसा विकेट मिला जिसकी उन्हें सख्त जरूरत थी। रेणुका की इस शानदार गेंद का वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।

इस मैच की बात करें तो पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद गुजरात ने 5 विकेट के नुकसान पर 201 रनों का विशाल स्कोर बनाया। जिसमें कप्तान एश्ले गार्डनर ने 37 गेंदों में तीन चौकों औऱ 8 छक्कों की बदौलत नाबाद 79 रन औऱ बैथ मूनी ने 42 गेदों में 56 रन (8 चौके) की पारी खेली। बेंगलुरु के लिए रेणुका सिंह ने 2 विकेट, कनिका आहूजा, प्रेमा रावत औऱ जॉर्जिया वेयरहैम ने 1-1 विकेट लिया। पहली पारी के बाद ऐसा लग रहा था कि गुजरात ये मैच जीत जाएगा लेकिन आरसीबी की वुमेंस टीम के इरादे कुछ और ही थे। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बेंगलुरू टीम की शुरूआत खराब रही औऱ 14 रन के कुल स्कोर तक ओपनिंग जोड़ी पवेलियन लौट गई। लेकिन पेरी और ऋचा के दम पर टीम ने 18.3 ओवर में 4 विकेट गवाकर ही जीत हासिल कर ली। ये इस टूर्नामेंट के इतिहास में किसी भी टीम द्वारा हासिल किया गया सबसे बड़ा लक्ष्य है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार