न्यूजीलैंड के पूर्व ऑल राउंडर रिचर्ड हेडली का कहना है कि भारतीय कप्तान विराट कोहली पर जीत का दबाव मैदान पर उनकी आक्रामकता को सही ठहराता है। हेडली ने कहा, "मैंने कई खिलाड़ियों को देखा है कि वह आक्रमक रूख अपनाते हैं और विपक्षी टीम के खिलाफ यह एक तरह की रणनीति है।"

Advertisement

उन्होंने कहा, "मैंने देखा है कि कोहली काफी प्रतिस्पर्धी क्रिकेटर हैं और सफलता हासिल करना चाहते हैं। उनके ऊपर जीतने का दबाव काफी ज्यादा है। लाखों भारतीय प्रशंसक उन्हें अपना प्रेणास्रोत्र मानते हैं जिससे उनपर काफी दबाव रहता है।"

Advertisement

हेडली ने कहा, "कोहली पर भारतीय क्रिकेट टीम को प्रतिस्पर्धी बनाए रखने और दुनिया की शीर्ष टीमों में से एक कायम रखने की जिम्मेदारी है।"

69 वर्षीय पूर्व क्रिकेटर ने कहा, "प्रशंसकों को यह समझना होगा कि खिलाड़ी भी इंसान होते हैं और समय के साथ-साथ चैंपियंस भी असफल होते हैं। कोई भी क्रिकेटर शून्य पर आउट हो सकता है या कई बार किसी गेंदबाज को विकेट नहीं मिलता है।" हेडली ने हालांकि कहा कि सभी खिलाड़ी को मैदान पर अपने व्यवहार को संतुलित रखना जरूरी है।
 

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार